- नजूल भूमि पर अवैध निर्माण पर नगर निगम की सख्ती, कालू सिद्ध मंदिर के सामने कब्जा हटाया
- नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने दी चेतावनी – नजूल भूमि पर अवैध निर्माण किसी भी सूरत में नहीं होगा बर्दाश्त
हल्द्वानी। नगर निगम ने प्रशासन के साथ मिलकर बुधवार को एक बड़ा कदम उठाते हुए कालू सिद्ध मंदिर के सामने नजूल संपत्ति पर किए जा रहे अवैध निर्माण को रोक दिया। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य रुकवाया और भूमि को अपने कब्जे में लेते हुए वहां निगम का बोर्ड भी लगा दिया।
नगर निगम के अभिलेखों में यह संपत्ति नजूल भूमि के रूप में दर्ज है, जिस पर बीते कुछ समय से चुपचाप निर्माण कार्य किया जा रहा था। स्थानीय प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई ने इस अवैध प्रयास पर पूर्ण विराम लगा दिया।
नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि नजूल भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध निर्माण और कब्जा प्रयास बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह की गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम लगातार नजूल संपत्तियों पर नजर रख रहा है और कहीं भी अवैध कब्जे की जानकारी मिलने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान से यह साफ संदेश गया है कि सरकारी जमीन पर अवैध कब्जे को किसी भी हालत में बढ़ावा नहीं दिया जाएगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : इंस्टाग्राम पर चढ़ा प्यार परवान, हरियाणा में मिली प्रेमी संग गई तीन बच्चों की मां
उत्तराखंड : इस विभाग में सभी अफसरों को मिलेंगे सरकारी आवास
उत्तराखंड : यहां दामाद ने ससुर पर पाटल से किया हमला, मौत
उत्तराखंड: यहां नदी में डूब गए तहेरे-चचेरे दो भाई
उत्तराखंड: यहां प्रेमी के चक्कर में महिला ने उठाया ये कदम
हल्द्वानी में सनसनी: रेलवे ट्रैक पर मिला होटल मैनेजमेंट के छात्र का शव
उत्तराखंड: मसूरी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट के प्रयास रंग लाए, विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे निर्माण की मिली मंजूरी
उत्तराखंड: यहां नौकरी जाने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, घंटों तक चला समझाने का प्रयास
हल्द्वानी : हल्द्वानी विधानसभा में विजय कर्नाटक बने एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाले पहले बीएलओ 
