स्मार्ट मीटर और बढ़ते बिलों से परेशान लोगों का फूटा गुस्सा, मुख्य अभियंता का घेराव
समस्या का समाधान नहीं हुआ तो मीटर विभाग में रख दिए जाएंगे – पार्षद मनोज जोशी
हल्द्वानी। शहर में बढ़ते बिजली बिलों और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया से नाराज़ उपभोक्ताओं का गुस्सा बुधवार को फूट पड़ा। पार्षद मनोज जोशी और पूर्व पार्षद मनोज मठपाल के नेतृत्व में आक्रोशित नागरिकों ने ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता का घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद विभाग ने कोई ठोस समाधान नहीं किया है।
पार्षद मनोज जोशी ने कहा कि, “पूर्व में शहरी व ग्रामीण अधिशासी अभियंताओं से कई बार वार्ता की गई, लेकिन केवल आश्वासन ही मिले। यदि अब भी समाधान नहीं होता तो उपभोक्ता उग्र आंदोलन को मजबूर होंगे। स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए। यदि जबरन मीटर लगाने की कोशिश की गई और कोई विवाद हुआ तो जिम्मेदारी पूरी तरह विभाग की होगी।”
जोशी ने चेतावनी देते हुए कहा, “यदि समाधान नहीं होता, तो उपभोक्ता अपने मीटर काटकर विभाग में जमा कर देंगे।”
पूर्व पार्षद मनोज मठपाल ने भी विभाग पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मीटर लगाने वाले लोगों द्वारा उपभोक्ताओं को चालान के नाम पर डराया जा रहा है। आक्रोशित महिलाओं ने भी पुराना मीटर वापस देने की मांग की।
मुख्य अभियंता ने आश्वासन दिया कि जब तक समाधान नहीं होगा, तब तक मीटर नहीं लगाए जाएंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों से कहा कि सभी उपभोक्ता अपने बिल नंबर विभाग को दें, प्रत्येक का समाधान किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद लोग शांत हुए और उन्होंने अपने बिल विभाग को सौंपे।
इस घेराव और प्रदर्शन में पार्षद मनोज जोशी, पूर्व पार्षद मनोज मठपाल, कैलाश रौतेला, जीपी सुयाल, राम सिंह बसेरा, कोस्टब भट्ट, प्रीति, मनीष साहू, चंद्रा सेनी, प्रेम बल्लभ जोशी, गायत्री, सुनील, फरजान, परवीन, निशा, सपना, विद्या देवी, शकुंतला, सुनीता साहू, मंजू, ममता देवी समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मसूरी को बम से उड़ाने की धमकी से मचा हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां जांच में जुटीं
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट के प्रयास रंग लाए, विजयपुर गांव को सड़क और कॉजवे निर्माण की मिली मंजूरी
उत्तराखंड: यहां नौकरी जाने से नाराज युवक टावर पर चढ़ा, घंटों तक चला समझाने का प्रयास
हल्द्वानी : हल्द्वानी विधानसभा में विजय कर्नाटक बने एसआईआर का कार्य पूर्ण करने वाले पहले बीएलओ
हल्द्वानी (बड़ी खबर) लैंड फ्रॉड कमेटी की बैठक, कमिश्नर और आई जी ने 30 भू माफियाओं पर मुकदमा दर्ज करने के दिए निर्देश
ब्रिटेन में फंसे उत्तराखंड के कैप्टन अजय पंत, जानिए क्या हैं पूरे आरोप
हल्द्वानी : सरस्वती विहार में खुला बेलवाल भोग का नया स्टोर, शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य उत्पाद होंगे उपलब्ध
हल्द्वानी: अंकुर शर्मा बने उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिला अध्यक्ष
उत्तराखंड : मोर्चरी की बड़ी चूक! घर पहुंचने के बाद पता चला शव किसी और का है
देहरादून: (बड़ी खबर) मानसून से पहले प्री मानसून का येलो अलर्ट, रहे सावधान झमाझम होगी बरसात 
