NAINITAL BANK JOB 2023: नैनीताल बैंक लिमिटेड ने मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती निकाली है. मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क के पदों पर भर्ती उत्तराखंड के साथ उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और राजस्थान में मौजूद बैंक की शाखाओं में होगी. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2023 है. ऑनलाइन आईबीपीएस के इस लिंक https://ibpsonline.ibps.in/nblmtjul23/ पर जाकर करना है. अधिक जानकारी के लिए नैनीताल बैंक की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.
नोटिफिकेशन के अनुसार नैनीताल बैंक में मैनेजमेंट ट्रेनी के पद पर 60 और क्लर्क के पद पर 50 वैकेंसी है. इन पदों के लिए उम्र सीमा की बात करें तो मैनेजमेंट ट्रेनी और क्लर्क पद के लिए आयु 21 से 32 साल के बीच होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी.
मैनेजमेंट ट्रेनी-कम से कम 50 फीसदी अंकों के साथ ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशन की नॉलेज होनी चाहिए. इसके अलावा उम्मीदवारों को बैंकिंग/फाइनेंशियल/इंस्टीट्यूशन/एनबीएफसी में कम से कम एक से दो साल काम का अनुभव होना चाहिए.क्लर्क-फुल टाइम ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन किया होना चाहिए. साथ ही कंप्यूटर ऑपरेशन की जानकारी भी जरूरी है.
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किए तबादले
हल्द्वानी : DM ने बैंकों को दिए निर्देश किसानों को ऋण देने में पीछे न रहे
उत्तराखंड: विधायक शिव ने विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग उठाई
उत्तराखंड : कैंची धाम पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक विशाल मिश्रा
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राज्य में खाद्य एवं रसद व्यवस्था की सतत निगरानी के लिए अधिकारियों की विशेष तैनाती
उत्तराखंड: हिंदुत्व मुद्दे पर ही चलेगी सरकार, विधानसभा में धामी ने विपक्ष और नौकशाही को भी दिया स्पष्ट संदेश 

