देहरादून- उत्तराखंड मौसम विभाग ने मौसम पूर्वानुमान के तहत येलो अलर्ट जारी किया है इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी गढ़वाल, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, पिथौरागढ़, बागेश्वर, अल्मोड़ा, चंपावत, नैनीताल, उधमसिंह नगर तथा हरिद्वार जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा के अलावा कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की संभावना मौसम विभाग ने आशंका जताई है।
मौसम विभाग ने 19 अगस्त तक जारी मौसम पूर्वानुमान के तहत लोगों को संवेदनशील इलाकों में सतर्कता बरतने की भी बात की है मौसम विभाग का कहना है कि कहीं-कहीं भारी वर्षा और वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने के चलते नदी नाले उफान पर आ सकते हैं तथा आकाशीय बिजली गिरने से जनहानि भी हो सकती है।
ऐसी स्थिति में लोगों को बेहद सतर्कता बरतने की जरूरत है पर्वतीय क्षेत्र में भूस्खलन होने से राजमार्ग बाधित भी हो सकते हैं इसलिए राज्य सरकार द्वारा बताए गए दिशा निर्देशों का पालन करने की भी बात मौसम विभाग ने कही है। हालांकि राज्य में अब बरसात में कुछ कमी का दौर देखा गया है लेकिन फिर भी मौसम विभाग किसी भी तरह से कोताही बरतने को तैयार नहीं है।।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



अक्षय कुमार मसूरी में, जाह्नवी कपूर नैनीताल में, जानिए क्यों बॉलीवुड को पसंद आ रहा उत्तराखंड
उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में दाखिले बढ़े, 17 दिन में परीक्षा परिणाम, अब इन कार्यक्रमों की तैयारी
हल्द्वानी: गवर्नमेंट हाउसिंग सहकारी समिति का चुनाव संपन्न, इन सदस्यों के हाथों में आई जिम्मेदारी
उत्तराखंड में नर्सिंग की बढ़ीं सीटें, विदेशों में भी मिल रहीं नौकरियां
उत्तराखंड: बेटी हुई तो पति ने महिला कॉन्स्टेबल को पीटा: गला दबाकर मारने की कोशिश का आरोप, सास समेत 5 पर केस
उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी 
