पिथौरागढ़– देवभूमि में हुई एक शर्मनाक मामले ने गुरु और शिष्य की रिश्ते को कलंकित करने का काम किया है। घटना में कंप्यूटर टीचर ने नाबालिग छात्रा के घर में घुसकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है, मामला पिथौरागढ़ जनपद का है, मामले में पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर विभिन्न धारा में मुकदमा पंजीकृत कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ लोकेश्वर सिंह ने बताया कि जाजरदेवल निवासी एक व्यक्ति द्वारा थाना जाजरदेवल में तहरीर दी कि 9 अगस्त की आधी रात करीब 12.30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उनके घर में घुस आया घर में जब आवाज आई तो परिजनों ने एक युवक को भागते हुए देखा जिस पर प्रार्थी द्वारा अपनी 15 वर्षीय नातिनी से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि जो व्यक्ति आया था वह कंप्यूटर शिक्षक है।
वह अक्सर मौका पाकर कम्प्यूटर कक्ष में मेरे साथ गन्दे तरीके से छेड़खानी करते रहते है और इस सम्बन्ध में किसी को बताने पर बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देते है तथा उसके द्वारा व्हाट्सएप पर व्यक्तिगत फोटो भेजने के लिए दबाव बनाया जाता है. 9 अगस्त की रात में दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। मामले में नाबालिग के नाना की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ धारा 354/376/457/506/509 भा0द0वि0 व 5/6, 9/10, 11/12 पोक्सो अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।
आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस द्वारा टीम गठित की गई, जिसके बाद पुलिस को कामयाबी मिली है, पुलिस ने 26 वर्षीय आरोपी निवासी- ग्राम/ पोस्ट जजुराली थाना कोतवाली पिथौरागढ़ जिला पिथौरागढ़ हाल निवासी विवेकानन्द कॉलोनी गुघपौड़ थाना कोतवाली पिथौरागढ़ को लछैर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया, जो भागने की फिराक में था, आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां न्यायालय के आदेश के बाद जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : देश के परमाणु ऊर्जा विभाग में बतौर वैज्ञानिक हल्द्वानी के अजय महरा का हुआ चयन
उत्तराखंड : अलकनंदा नदी में तैरता मिला बुजुर्ग का शव, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
उत्तराखंड के लोगों के लिए जरूरी खबर, 29 जून से तेज बारिश और आंधी के आसार
किसानों पर मेहरबान केंद्र और राज्य सरकार, रुद्रपुर से करोड़ों की योजनाओं का हुआ शुभारंभ
पहली बार इंटरनेशनल मार्केट में पहुंची उत्तराखंड की रेनबो ट्राउट मछली, अब 30 टन और निर्यात की तैयारी
देहरादून : CM धामी ने संवेदनशील समय में सीधे दिए निर्देश, निहंग रातों रात लौटे
देहरादून में आधी रात हाई अलर्ट: निहंगों की सूचना पर प्रेमनगर बना छावनी, घंटों जाम में फंसे लोग
उत्तराखंड: रात में कहा- ‘मैं जान देने जा रहा हूं’, सुबह नैनी झील में मिला 45 वर्षीय व्यक्ति का शव
उत्तराखंड तीन-चार दिन में पहुंच जाएगा मानसून प्रदेशभर में जारी रहेंगी प्री मानसून गतिविधियां 
