चम्पावत- उत्तराखण्ड की लक्ष्मी बाई तीलू रौतेली के जन्म दिवस के अवसर पर राज्य स्तर पर सभी जिलों से सामाजिक कार्य करने वाली महिलाओं तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनवाड़ी कार्यकत्री को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जनपद चम्पावत में जानकी चंद को तीलू रौतेली व हेमा बोरा को आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार से सम्मानित किया।
उत्तराखंड- इस शहर में 4 दिनों में 120 कोरोना पॉजीटिव, घरों में बंद लोग, लेकिन नहीं थम रहा कहर
शनिवार को वीसी कक्ष में वीसी के माध्यम से मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत व महिला कल्याण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या के समक्ष जिलाधिकारी सुरेन्द्र नारायण पांडे द्वारा जानकी चन्द व हेमा को सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने के लिए जानकी चंद एवं हेमा बोरा को पुरस्कृत किया। बनबसा निवासी जानकी चन्द को उनके द्वारा अपने क्षेत्र में किए जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए 21,000 रूपये तीलू रौतेली पुरस्कार प्रमाण पत्र के साथ दिया गया तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्री हेमा बोरा को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए 10,000 रूपये आंगनबाड़ी कार्यकत्री पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। वीसी के द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, मंत्री रेखा आर्या, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग निदेशक वी षड़मुगम ने पुरस्कार प्राप्त करने वाली महिलाओं को बधाई दी और आगे भी ऐसे ही कार्य करते रहने की अपील की

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
नैनीताल :(बड़ी खबर) इन दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित
उत्तराखंड: सचिवालय में वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए किया हवन
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हाल जाना
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, हल्द्वानी में एजेंसियों पर औचक छापा
उत्तराखंड : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, महिला के पहले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) नवरात्र में खुल सकती है नेताओं की किस्मत 
