नैनीताल: नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड, लालकुआं के स्थापना दिवस और रजत जयंती समारोह के तहत आँचल उत्तराखण्ड का स्वाद, आँचल दूध के साथ थीम पर आयोजित साइकिल रेस में प्रतिभागियों ने उत्साह और जोश के साथ हिस्सा लिया।
पंत पार्क मल्लीताल से शुरू हुई रेस बारापत्थर वीर भट्टी और हनुमानगढ़ी मार्ग से होकर पुनः मल्लीताल में समाप्त हुई। संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने हरी झंडी दिखाकर रेस को रवाना किया। सुरक्षा की दृष्टि से एम्बुलेंस भी साथ में तैनात की गई थी।

पुरुष वर्ग में इसांत अधिकारी ने प्रथम, राज आर्या ने द्वितीय और मयंक नारायण ने तृतीय स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में अवनी दर्याल ने प्रथम, ज्योति फर्त्याल ने द्वितीय और सोमया पंत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को नकद पुरस्कार और आँचल दुग्ध उत्पाद प्रदान किए गए। पुरस्कार राशि प्रथम 10,000, द्वितीय 7,000, तृतीय 5,000, चतुर्थ 3,100, पंचम 2,100 तथा पांच सांत्वना पुरस्कार 1,000-1,000 के रूप में दी गई।
प्रतियोगिता में कुल 20 प्रतिभागियों ने भाग लिया और लगभग 50 मिनट में निर्धारित दूरी पूरी की। सभी प्रतिभागियों को 500 नकद और 10,800 मूल्य के आँचल दुग्ध उत्पाद भेंट किए गए।
कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, वरिष्ठ भाजपा नेता अरविंद पडियार, संघ के अधिकारी-कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। आयोजन के सफल संचालन में दुग्ध संघ के अधिकारी-कर्मचारियों की सक्रिय भूमिका रही…जिससे समारोह उत्साहपूर्ण और सफल रहा।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड: रुद्रनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खबर, इस तारीख को बंद हो जाएंगे कपाट
Snapchat पर हुई दोस्ती, उत्तराखंड में यहाँ पहुंचा मामला थाने तक; 16 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म
नेपाल के बाद उत्तराखंड की बारी? ग्लेशियर झीलों को लेकर वैज्ञानिकों ने बताई सबसे बड़ी चिंता
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; 4 सितंबर तक मौसम रहेगा खराब
CM धामी का महिलाओं को बड़ा तोहफा, फ्री बस यात्रा के साथ ढाई लाख तक रियायती ऋण की तैयारी
उत्तराखंड: गिर्दा के गीतों से लेकर ग्रामीणों की आवाज तक, बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम आंदोलन ने पकड़ी रफ्तार
हल्द्वानी : भारी बारिश के चलते नैनीताल जिले में कल छुट्टी 
