रामनगर: उत्तराखंड राज्य स्थापना की रजत जयंती के अवसर पर रामनगर में आयोजित राज्य स्तरीय जन वन महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि वन्य जीवों और प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति और जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा है।
मुख्यमंत्री ने महोत्सव को जनता और जंगलों के बीच अटूट रिश्ते का प्रतीक बताया और कहा कि विकास तभी सार्थक है जब पारिस्थितिकी और अर्थव्यवस्था के बीच सामंजस्य बना रहे। उन्होंने नई पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में 1973 के चिपको आंदोलन का स्मरण करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण और महिला सशक्तिकरण का संदेश विश्व को दिया।
मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य में इको-टूरिज्म को बढ़ावा देकर स्थानीय लोगों के रोजगार सृजन की दिशा में काम किया जा रहा है। बिजरानी, गिरिजा और ढिकुली जोन को आधुनिक रूप में विकसित किया गया है, जिससे हजारों ग्रामीणों को रोजगार मिला है। उन्होंने नेचर गाइड, ड्रोन पायलट और वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर जैसे कौशल आधारित स्वरोजगार के अवसरों पर भी प्रकाश डाला।
इस अवसर पर बच्चों द्वारा नगर वन में बनाई गई चित्रकला एवं कलाकृतियों का निरीक्षण कर मुख्यमंत्री ने उनकी सराहना की।
मुख्यमंत्री ने क्षेत्रीय विकास के लिए कई घोषणाएँ भी कीं, जिनमें ग्राम लेती–चोपड़ा को नए राजस्व ग्राम के रूप में विकसित करना, ग्राम भलौन में सिंचाई एवं पेयजल ट्यूबवेल लगाना, तुमड़िया रोड को मालधन से जोड़ना और नगर वन में लाइट एंड साउंड शो का शीघ्र प्रारंभ शामिल हैं।
वन मंत्री सुबोध उनियाल और प्रमुख सचिव वन आर.के. सुधांशु ने वन संरक्षण, वन्य जीवों की संख्या में वृद्धि और मानव–वन्य जीव संघर्ष रोकने के प्रयासों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत पौधा रोपित कर महोत्सव का समापन किया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
