लालकुआं। यहां वन विकास निगम के डिपो संख्या 5 के सामने ओवरलोड डंपर की चपेट में आने से नगर के युवक की दर्दनाक मौत हो गई। युवक की मौत से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है, वहीं इस घटना से मृतक परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार यहां वार्ड नंबर एक निवासी 35 वर्षीय युवक इस्राईल हल्दूचौड़ की ओर से बाइक द्वारा एक अन्य साथी के साथ लालकुआं की ओर को आ रहा था, तभी उनकी बाइक साइड लेने के चक्कर में तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गई, जिसके चलते युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया, उक्त घटना की जानकारी मिलते ही नगर क्षेत्र से भारी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे, और हंगामा शुरू कर दिया, इस दौरान मौके पर पहुंचे कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा एवं अन्य पुलिस बल ने किसी तरह परिजनों को समझा बुझाकर शव को वहां से उठाया साथ ही परिवार जनों को शांत किया, उक्त सड़क दुर्घटना में दिवंगत हुए युवक के छोटे भाई की तीन माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई थी, उक्त ओवरलोड ट्रक में आरबीएम भरा हुआ है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
