Haldwani News- सुशीला तिवारी अस्पताल में सोमवार देर रात डॉक्टरों और तीमारदारों के बीच जमकर हंगामा होता रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची भारी फोर्स ने किसी तरह से मामले को शांत कराया।
तीमारदारों ने आरोप लगाया है कि जूनियर डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों ने उन को बंधक बनाकर जमकर पीटा है। बताया जा रहा है कि डहरिया धान मिल निवासी योगेश मौर्य के पिता प्रेमशंकर मौर्य का तबीयत खराब होने पर उनको सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए इस दौरान इमरजेंसी में जब उन्होंने डॉक्टर से जल्द देखने की गुहार लगाई तो जूनियर डॉक्टरों ने उनके साथ हाथापाई कर दी।
जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना अपने पड़ोसी दीवान सिंह बिष्ट और उमेश बुधनी को दी जिसके बाद दोनों लोग अस्पताल आ गए इस दौरान और विवाद खड़ा हो गया, जिसके बाद जूनियर डॉक्टर और सुरक्षाकर्मियों ने कमरे में ले जाकर तीनों की जमकर पीटना शुरू कर दिया जिससे वह घायल हो गए। देर रात करीब 12:00 बजे तक चले हंगामे के बीच अस्पताल में भारी फोर्स तैनात की गई इस दौरान सूचना के बाद कांग्रेस नेता सुमित ह्रदयेश सहित कई कांग्रेसी नेता पहुंच गए।
पुलिस और अस्पताल के प्राचार्य ने किसी तरह से समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया और घायलों को बेस अस्पताल भिजवाया। वही कांग्रेसियों ने आरोपी जूनियर डॉक्टरों और सुरक्षाकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वही मौके पर पहुंचे एसपी सिटी जगदीश चंद्रा का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है इस सीसीटीवी फुटेज को भी देखा जा रहा है जो भी लोग दोषी होंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

