corona Curfew

Breaking News- उत्तराखंड में 20 जुलाई तक बढ़ा कोरोना कर्फ्यू , देखिए आदेश, इन चीजों में मिली है छूट

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Dehradun News- उत्तराखंड में कोरोनावायरस कोविड-19 के संक्रमण के मामले और भविष्य की चिंता को देखते हुए सरकार ने कोविड-19 कर्फ्यू को 20 जुलाई तक बढ़ा दिया है अब कर्फ्यू 20 जुलाई सुबह 6:00 बजे तक प्रभावी रहेगा इसके अलावा सभी जिला अधिकारी अपने जिले में कोविड-19 की संक्रमण की परिस्थितियों को देखते हुए आवश्यकता अनुसार निर्देश जारी करेंगे सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान सुबह 8:00 बजे से शाम 7:00 बजे तक खुले रहेंगे और बाजारों की साप्ताहिक बंदी जो कि पहले से निर्धारित है उसके अनुसार ही बाजार बंद रहेंगे फिलहाल स्विमिंग पूल मनोरंजन पार्क थिएटर ऑडिटोरियम अभी अग्रिम आदेश तक बंद रहेंगे।

उत्तराखंड सरकार ने बढ़ा फैसला लिया है। उत्तराखंड में कोरोना Curfew को 20 जुलाई सुबह 6 बजे तक बढ़ा दिया गया है। पहले की तरह ग्रामीम इलाकों में डीएम को विषेश पावर दी गई है। कोरोना वैक्सीन के लिए जाने वालों को नहीं रोका जाएगा। शादी में 50 लोगों की इजाजत है और सभी के पास 72 घंटे पुरानी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट होनी चाहिए। शवयात्रा में भी 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति दी गई है।

18 वर्ष से ऊपर के विद्यार्थियों के लिए 50 प्रतिशत क्षमता के साथ कोचिंग सेंटर खुल सकती है। इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन होना अनिवार्य है। सामाजिक कार्यक्रम व खेल गतिविधियां बंद रहेंगी। दूसरे राज्यों से आने वालों को 72 घंटे पुरानी कोरोना नेगेटिव रिपोर्ट पेश करनी होगी। वही देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण होना भी अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मे 36 खंड विकास अधिकारियो की तैनाती..

ADVERTISEMENTSAd AdAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें