हरिद्वार- उत्तराखंड में एक बार फिर दिल्ली की युवती को नौकरी के बहाने यहां बुला कर दुष्कर्म की वारदात का मामला सामने आया है। युवक द्वारा युवती का रेप कर अश्लील वीडियो बनाकर उसे धमकी भी दी गई है, पीड़ित युवती ने दिल्ली में एफ आई आर दर्ज कराई है जो कि यहां ट्रांसफर हुई है जिस पर जांच शुरू कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
जानकारी के मुताबिक नई दिल्ली के ईस्ट विनोद नगर की रहने वाली एक युवती ने प्रीत विहार थाने में शिकायत करते हुए बताया है कि ऐप के माध्यम से नौकरी ढूंढने पर उसकी मुलाकात हरिद्वार के निवासी योगेश शर्मा के नाम के युवक से हुई। और इंटरव्यू के बाद योगेश शर्मा नाम के युवक ने कोचिंग इंस्टीट्यूट के लिए ऐडमिशन काउंसलर के रूप में उसे दिल्ली में नौकरी में रख लिया और ₹15000 प्रति माह तनख्वाह देने की बात हुई।
आरोप है कि 2 फरवरी 2022 से काम शुरू करने के बाद योगेश ने युवती से कहा कि उन्हें तीन एडमिशन कराने होंगे नहीं तो सैलरी नहीं मिलेगी। युवती के अनुसार इसके बाद योगेश दिन-रात उसे मानसिक रूप से परेशान करने लगा। और हरिद्वार आने के लिए दबाव बनाते हुए उसने कहा कि वह हरिद्वार से उससे तीन-चार ऐडमिशन दिलवा देगा। यह बात सुन युवती 12 फरवरी को हरिद्वार पहुंची।
और यहां आरोपी ने उसे ऋषि कुल क्षेत्र के होटल में ठहराया और होटल के कमरे में शराब और बीयर मंगवा कर योगेश ने जबरन युवती को शराब पिलाई, और उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी बनाए और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी है। आरोप है कि योगेश उसे ब्लैकमेल कर बुलाता रहा तंग आकर महिला ने दिल्ली पुलिस को इसकी शिकायत की है। जिसके बाद दिल्ली के प्रीत विहार थाने से जिओ एफ आई आर यहां ट्रांसफर हो कर हरिद्वार पुलिस द्वारा जांच शुरू कर दी गई है। और आरोपी की तलाश की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहां एसएसपी ने कर डाले पुलिस कर्मियों के बम्पर तबादले
उत्तराखंड: यहाँ हुआ गैस सिलिंडर से धमाका, चार लोग झुलसे, मची अफरा-तफरी
उत्तराखंड: महिला तस्कर के पास से 60 लाख की स्मैक, हल्द्वानी का बड़ा खुलासा
हल्द्वानी: यहां महिला ने की आत्महत्या, लिखा सुसाइड नोट, इलाके में सनसनी
उत्तराखंड: यहाँ सुसाइड नोट लिखकर महिला ने दी जान, परिवार में मचा कोहराम
उत्तराखंड: रामनगर में 25 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण, जानें पूरी प्रक्रिया
उत्तराखंड: निवेश के नाम पर बड़ा खेल! 1.31 करोड़ की ठगी, STF ने तीन आरोपी दबोचे
उत्तराखंड: धामी सरकार के एक्शन से घर-घर हो रही होम डिलीवरी
देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा शुरू,
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) आज हल्द्वानी शहर का यातायात / डायवर्जन प्लान 

