देहरादून: संघ शताब्दी कार्यक्रम के तहत हिमालयन कल्चरल सेंटर में आयोजित विशेष संवाद गोष्ठी के प्रश्नोत्तर सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने राष्ट्रीय और राज्य स्तर के मुद्दों पर पूर्व सैनिकों के सवालों का विस्तार से जवाब दिया।
विचारधारा, धर्म और हिंदू पहचान पर उन्होंने कहा कि भारतीय दृष्टि “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना से प्रेरित है। धर्म को उन्होंने समाज की आधारशिला बताते हुए कहा कि इसे छोड़ने पर सामाजिक संरचना कमजोर हो जाएगी। उनके अनुसार हिंदू विचार उदार है और बिना परिवर्तन के भी कोई व्यक्ति हिंदू समाज में सम्मिलित हो सकता है।
राष्ट्रीय सुरक्षा और अग्निवीर योजना पर उन्होंने कहा कि उत्कृष्ट नेतृत्व और निरंतर समीक्षा आवश्यक है। अग्निवीर योजना को उन्होंने एक प्रयोग बताया, जिसमें अनुभव के आधार पर सुधार की गुंजाइश होनी चाहिए। क्षेत्रीय चुनौतियों पर नेपाल, बांग्लादेश और कश्मीर का उल्लेख करते हुए उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बताया।
सामाजिक समरसता और सोशल मीडिया पर बढ़ती कटुता पर उन्होंने संवाद और शास्त्रार्थ की जरूरत बताई। मंदिर, पानी और श्मशान जैसे सार्वजनिक संसाधनों को सभी हिंदुओं के लिए खुला रखने की बात कही। भ्रष्टाचार को “नियत” से जुड़ा प्रश्न बताते हुए चरित्र निर्माण पर जोर दिया।
युवा, आरक्षण और समान नागरिक संहिता पर उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय विकास को प्राथमिकता देने की बात कही। समान नागरिक संहिता को राष्ट्रीय एकात्मता का साधन बताया…जबकि आरक्षण के मुद्दे पर व्यापक सामाजिक सहमति की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि सीमा पर सैनिकों के साथ-साथ समाज के भीतर भी सेवा और संघर्ष की जरूरत है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) इन 25 शिक्षकों को दी गई प्रतिनियुक्ति
देहरादून :(बड़ी खबर) हाईस्कूल-इंटर का रिजल्ट इसी महीने
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IPS मंजूनाथ TC की टीम ने कर दिखाया, लापता बालिका को 5 घंटे में दिल्ली से खोज निकाला
सीएम धामी का चारधाम यात्रा 2026 पर बड़ा एक्शन प्लान, सुरक्षा से लेकर ओवररेटिंग तक सख्त निर्देश
लालकुआं :(बड़ी खबर) बुक सेलरो की दुकानों में SDM का छापा, इन प्राइवेट स्कूल की खुली साठ गांठ की पोल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों पर नकेल के लिए कारवाई जारी
हल्द्वानी : रावण वध के साथ हुआ रज्याभिषेक
लालकुआं : यहां 10 वीं की छात्रा रहस्यमई परिस्थितियों में लापता
उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय और श्रीलंका ओपन यूनिवर्सिटी के बीच एमओयू, अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग को नई उड़ान
उत्तराखंड: खटीमा में भावुक हुए सीएम धामी, सैनिकों के सम्मान में किया बड़ा ऐलान 
