काशीपुर- ज़ी टीवी पर देश के चर्चित रियलिटी डांस शो डांस इंडिया डांस का पांचवां सीजन उत्तराखंड के लिए बेहद खास होने जा रहा है क्योंकि इस सीजन में उत्तराखंड की एंट्री हो चुकी है। उत्तराखंड के काशीपुर की बेटी ने शो के प्रोमो में ही अपना जलवा बिखेर दिया है।
12 मार्च से शुरू हुए डीआईडी 5 में काशीपुर कोतवाली में बतौर कांस्टेबल के पद पर तैनात मोहन सिंह नेगी और अंकिता नेगी की बेटी सान्वी नेगी (sanvi Negi) ने अपनी ऐसी परफॉर्मेंस दी है किस जज भी तारीफों के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।
दरअसल डीआईडी लिटिल चैंपियनशिप सीजन 5 ने अपना प्रोमो जारी किया है जिसमें शो के जज और मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा, एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे और मोनी राय सान्वी की परफॉर्मेंस से इतने खुश हैं कि सान्वी से कहा जाता है कि यू आर द स्टार….
मूल रूप से भिकियासैण अल्मोड़ा के रहने वाले मोहन नेगी काशीपुर कोतवाली में कांस्टेबल के पद पर हैं और रामनगर रोड पिरुमदारा में रहते हैं। उनकी दो बोटी सान्वी नेगी और मानवी नेगी है सानवी 2019 से डांस सीख रही हैं जिसमें वह दिल्ली, जयपुर, मुंबई, आदि में स्टंट, कत्थक, हिप हॉप, भांगड़ा समेत विभिन्न डांस की बारीकियां सीख चुकी है।
डीआईडी सीजन 5 के ऑनलाइन ऑडिशन में सान्वी का मेघाराउंड में 30 बच्चों के साथ सिलेक्शन हुआ और बेहतर परफॉर्मेंस देने के बाद टॉप 15 में सान्वी का चयन हुआ है यही नहीं सानवी बैक क्लिक मारकर इंडिया रिकॉर्ड व विश्व रिकॉर्ड बना चुकी है और वह अब 1 मिनट में 57 बैक क्लिप मारकर गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड के लिए तैयारी कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड:(Good News) देहरादून- पिथौरागढ़ के लिए आरसीएस उड़ान सेवा जल्द
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बीजेपी की संगठनात्मक में पहुंचे प्रभारी दुष्यंत गौतम, बोले जुट जाओ
उत्तराखण्ड : सड़क हादसा: कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की दर्दनाक मौत
देहरादून :(बड़ी खबर) SIR के लिए जिलेवार एक्शन प्लान बनाएं जिलाधिकारी- मुख्य निर्वाचन अधिकारी
नैनीताल : (बड़ी खबर) मुख्य सचिव ने देखे निर्माण कार्य, दिए ये निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) बिजली विभाग का JE 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण, शासन प्रशासन के द्वारा कैंप लगाने की तैयारी
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में पहलीबार 99 फीसदी बजट व्यय, DM रयाल बोले मार्च अंत का इंतजार न करे अधिकारी
उत्तराखंड में अंधड़ से किशोर की मौत, फसलों-बागवानी को भारी नुकसान
उत्तराखंड :यहाँ 10 लाख हुई एनसीईआरटी की फर्जी किताबों की संख्या 
