हरिद्वार- सरकारी सिस्टम में भ्रष्टाचार अभी भी जड़े जमाए हुए हैं सरकार ऑनलाइन सिस्टम से लेकर सिंगल विंडो सिस्टम के लाख दावे कर ले लेकिन भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी है कि किसी न किसी रूप में भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी इसे नए नए तरीके देते रहते हैं। अब ताजा मामला हरिद्वार के कनखल इलाके का है। जहां पार्षद के भाई से बिजली के कनेक्शन के नाम पर ₹20000 की रिश्वत लेते हुए ऊर्जा निगम के एसडीओ को विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि एसडीओ पार्षद के भाई को कनेक्शन के नाम पर पिछले 4 महीने से टहला रहा था। पुलिस के मुताबिक जगजीतपुर के राजा गार्डन से भाजपा पार्षद लोकेश पाल के भाई महेश पाल ने बिजली के कनेक्शन के लिए ऑनलाइन आवेदन 4 महीने पहले किया था। लेकिन उस क्षेत्र के एसडीओ संदीप शर्मा लगातार महेश को टालमटोल करते जा रहे थे। महेश पाल को पता चला कि उन्हें कनेक्शन के नाम पर ₹20000 की रिश्वत देनी पड़ेगी। जिसके बाद उन्होंने विजिलेंस को यह जानकारी दी। तय योजना के तहत शनिवार दोपहर महेश रिश्वत की रकम लेकर पहुंचा। जैसे ही रिश्वत के ₹20000 एसडीओ ने पकड़े तो विजिलेंस टीम ने उसे रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद विजिलेंस टीम ने घंटों तक एसडीओ संदीप शर्मा से पूछताछ की और दफ्तर में भी कई फाइलें कंगाली जिसके बाद विजिलेंस टीम एसडीओ को देहरादून लेकर गई।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



किच्छा: गन्ना किसानों का 10 करोड़ भुगतान
उत्तराखंड : रेत से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला,गुस्साई भीड़ ने डंपर में आग लगा दी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) SDM कोर्ट पर विधायक सुमित जमीन में बैठे
उत्तराखंड के दंपती ने यहां ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
देहरादून : पीआरडी जवानों ने समान कार्य का समान वेतन मांगा
देहरादून : पांच जिलों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड: (Job Alert) यहां 394 पदों पर आवेदन का मौका
हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में चोरों का आतंक, गौला की गाड़ियों से 19 बैटरियां चोरी
देहरादून: उत्तराखंड क्रिकेट टीम पहुंची रणजी के सेमीफाइनल में सीएम ने दी बधाई
उत्तराखंड: उत्तरायणी कौथिक महोत्सव के समापन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 

