हल्द्वानी- दीपावली आते ही जुआरी सक्रिय हो गए हैं, क्षेत्र में कई जगह जुआ चलने की खबरें मिल रही है पुलिस भी जुआरियों के ऊपर नकेल कसने को पूरी तरह तैयार है दीपावली से ठीक पहले हल्द्वानी में अब तक का सबसे बड़ा जुआ पकड़ा गया है जिसमें पुलिस ने 9 जुआरियों से 10 लाख की रकम बरामद करते हुए सभी को गिरफ्तार किया है।
आगामी धनतेरस एवं दीपावली त्यौहार के दृष्टिगत प्रीति प्रियदर्शनी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद में निरोधात्मक कार्यवाही के अन्तर्गन्त चलाये जा रहे अभियान के तहत् डॉ0 जगदीश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक, शान्तुन पारसर क्षेत्राधिकारी महोदय हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में सुश्री हर्षवर्द्धनी सुमन पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षु व अरूण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम के द्वारा विगत रात्रि में मण्डी क्षेत्र में शान्ति / कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु चैंकिग के दौरान मिलन बार से 09 व्यक्तियों को ताश के पत्तो के साथ हार जीत की बाजी लगाते हुये गिरफ्तार किया गया है । पुलिस द्वारा मौके पर जुये के फड से 09 लाख 91 हजार 6 सौ रूपये नकद धनराशि एवं 09 मोबाइल जिनकी कीमत 80 हजार से डेढ लाख तक की है बरामद किये गये हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त::-
1- हरीश कुमार निवासी सिविल लाईन रूद्रपुर
2- चरन सिधंवानी निवासी एयरलाईन्स कलोनी रूद्रपुर
3- संजय कुमार निवासी फजरपुरा महरौला रूद्रपुर
4- महेन्द्र सिहं निवासी गोरा पडाव हल्द्वानी
5- महेश चन्द्र निवासी श्यामपुर ऋषिकेश देहरादून
6- नवीन चन्द्र निवासी तल्ली हल्द्वानी
7- अंकुर अग्रवाल निवासी बाजपुर ऊ0सि0नगर
8- नन्दन सिंह निवासी गोलापार काठगोदाम
9- संजय कुमार निवासी पिरूमदारा रामनगर
पुलिस टीम:-
1- प्रशिक्षु पुलिस उपाधीक्षक हर्षवर्द्धनी सुमन
2- प्रशिक्षि पुलिस उपाधीक्षक विमल रावत
3- उ0नि0 दिनेश जोशी- चौकी प्रभारी मण्डी
4- उ0नि0 दिलवर भण्डारी
5- कानि0 इसरार अहमद
6- कानि0 वीरेन्द्र चौहान
7- कानि0 कुन्दन कठायत
8- कानि0 इसरार नबी
9- कानि0 अरूण राठौर
10- कानि0 लक्ष्मण सिहं
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: राजनीति कम, कॉमेडी ज्यादा, कांग्रेस पर सीएम धामी का तंज; राहुल गांधी को भी घेरा
उत्तराखंड: ई-रिक्शा में सवार परिवार को कार ने मारी टक्कर; बच्चे समेत 3 की मौत !
उत्तराखंड: विवाहिता आत्महत्या केस में बड़ा खुलासा, पुलिस ने मुख्य आरोपी आशिक अली को किया गिरफ्तार
उत्तराखंड: भारी बारिश के बीच चोरगलिया में बड़ा हादसा, पेड़ गिरने से दो मकान क्षतिग्रस्त
उत्तराखंड: आंदोलन नहीं, बातचीत से निकलेगा समाधान, बिंदुखत्ता को लेकर कैड़ा बोले—सीएम धामी आपके साथ हैं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में हजारों ग्रामीणों का शक्ति प्रदर्शन, लालकुआं की सड़कों पर गूंजा नारा…अधिसूचना चाहिए, आश्वासन नहीं
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता आंदोलन में गरमाया माहौल, मंच से विधायक मोहन बिष्ट पर बरसे वक्ता
उत्तराखंड में बारिश ने किया बेहाल कई जिलों में अलर्ट, नैनीताल में थमी रफ्तार… 15 रास्ते बंद
उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज 
