UTTARAKHAND NEWS- सेल्फी लेने के दौरान अभी तक कई हादसे हो चुके है लेकिन इसके बावजूद भी लोग जागते नहीं है। फिर वहीं गलती दोहराते हुए अपनी जान जोखिम में डाल रहे है। अब ऐसा ही एक मामला ऋषिकेश में थाना मुनिकीरेती के पास आया। जहां बदरीनाथ राजमार्ग स्थित मालाकुंटी में गंगा नदी तट पर सेल्फी लेने के चक्कर में एक पर्यटक झूला पुल से नीचे गंगा नदी में गिर गया।
इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने थाना मुनिकीरेती पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची थाना मुनिकीरेती पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों ने नदी में सर्च अभियान शुरू कर दिया है। लेकिन पर्यटक का कहीं कुछ पता नहीं चला।
जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर करीब दो बजे को उन्हें सूचना मिली की मालाकुंटी में कुछ पर्यटक मौजमस्ती की फेर में झूला पुल पर सेल्फी खींच रहे थे। अचानक एक पर्यटक का पैर फिसल गया और वह सीधे गंगा नदी में गिर गया। नदी तेजी से बह रही थी जिससे पर्यटक गंगा में बह गया। थोड़ी देर में वह आंखों से ओझल हो गया। पुलिस ने बताया कि पर्यटक अपने जीजा विनोद और दोस्त विक्की निवासी पंजाबी कॉलोनी बुलंदशहर के साथ यहां आया था। पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 

