Uttarakhand Job Alert- उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए एक और खुशखबरी है कि राज्य सरकार द्वारा खोले गए भर्तियों के पिटारे में आज एक और भर्ती की विज्ञप्ति जारी की गई है उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा समूह ग के अंतर्गत विभिन्न विभागों में वाहन चालक, प्रवर्तन चालक, डिस्पैच राइडर सहित 164 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया गया है।
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 27 अगस्त से है जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर रखी गई है और परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर है जबकि लिखित परीक्षा का अनुमानित समय दिसंबर का महा रखा गया है। आयोग द्वारा वन टाइम रजिस्ट्रेशन भर्ती के लिए अनिवार्य किया गया है जिन अभ्यर्थियों ने वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रोफाइल नहीं भरा है वह आवेदन पत्र भरने से पहले इसे भरना अनिवार्य किया गया है।
उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा विभिन्न विभागों के अन्तर्गत वाहन चालक के 161 पदों, परिवहन विभाग के अन्तर्गत प्रवर्तन चालक के 02 पदों तथा नागरिक सुरक्षा विभाग के अन्तर्गत डिस्पैच राइडर के 01 पद अर्थात कुल 164 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती द्वारा चयन हेतु ऑनलाइन आवेदन पत्र आमन्त्रित किए जाते हैं। इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट पर दिनांक 10.10.2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आयोग द्वारा OTR (One Time Registration) को अनिवार्य कर दिया गया है, जिन अभ्यर्थियों द्वारा OTR प्रोफाइल नहीं भरे गये हैं, उन्हें आवेदन पत्र भरने के पूर्व OTR भरना अनिवार्य है। OTR में भरी गई जानकारी या डेटा आवेदन पत्र का भाग बनेगा, अतः आवेदन पत्र भरने के पूर्व OTR को अत्यंत सावधानी पूर्वक भरें। आवेदन पत्र भरने के पूर्व OTR की जानकारी को OTR के Edit विकल्प में जाकर संशोधित कर लें हर प्रकार से त्रुटिरहित OTR होने पर ही आवेदन पत्र भरना प्रारम्भ करें। आवेदन पत्र भर जाने व Submitt button पर Click करने के उपरांत इस आवेदन पत्र के लिए OTR में संशोधन संभव नहीं होगा

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार
सीएम धामी की शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात, उत्तराखंड की 315 सड़कों और 32 पुलों पर बनी सहमति
उत्तराखंड : इस भर्ती की आई अपडेट
हरिद्वार कुंभ-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार, सीएम धामी ने लोगो, वेबसाइट और गीत किया जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर सीएम धामी ने जताया आभार, उत्तराखंड में 2.25 लाख करोड़ के काम जारी
पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकाल पर धामी कैबिनेट ने पारित किया धन्यवाद प्रस्ताव
हरिद्वार में धामी कैबिनेट की बैठक, 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर; पढ़ें फैसलों की पूरी सूची 

