नैनीताल- उत्तराखण्ड के नैनीताल में रात के अंधेरे में गर्ल्स हॉस्टल की दीवार पर एक गुलदार के चलने और छात्रावास में घुसने का वीडियो जोरों से वायरल हो रहा है । गुलदार की लगातार हो रही आहत से क्षेत्रवासियों में डर का माहौल । नैनीताल में बारह पत्थर क्षेत्र में महिला छात्रावास राजकीय पॉलीटेक्निक की दीवार पर एक वयस्क गुलदार के टहलने का वीडियो बना है । वीडियो किसी राहगीर ने बनाया है, जिसमें गुलदार लगभग छह फीट ऊंची दीवार पर चढ़कर चहलकदमी करता दिख रहा है ।
यह भी पढ़ें👉 हल्द्वानी- सगे भाइयों ने अपने ही घर में लूट की वारदात को दिया अंजाम, पुलिस ने किया खुलासा, यह है लूट के पीछे की कहानी
गाड़ी से बनाए गए वीडियो में गुलदार दीवार के ऊपर कंटीली फेंसिंग से होते हुए जा रहा है । इसी बीच गुलदार छोटे गेट को नांगता है और फिर गाड़ी में बात करते युवाओं को कुछ पल रुककर देखते हुए निकल जाता है । देखते ही देखते गुलदार बाउंड्री वॉल के अंदर छात्रावास के भीतर कूद गया ।बताया जा रहा है कि घने जंगल से लगे इस रिहायशी क्षेत्र में अक्सर गुलदार शाम होते ही पहुंच जाता है । क्षेत्र में रात भर गुलदार की गुर्राहट सुनाई देती है और धूप निकलने के बाद गुलदार समीप के क्षेत्र की गुफाओं में निकल जाता है ।
यह भी पढ़ें👉 बजरंगी भाईजान की मुन्नी, हो गई है अब बड़ी, तस्वीरें देख कर चौक जाएंगे आप भी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : देशभर में प्रीमियम पेट्रोल हुआ मंहगा,कीमतें बढ़ीं
उत्तराखंड: राजनाथ सिंह के हल्द्वानी दौरे का शेड्यूल बदला
हल्द्वानी में 21 मार्च को बड़ी जनसभा, राजनाथ सिंह होंगे मुख्य अतिथि, तैयारियों में जुटे पुष्कर सिंह धामी
उत्तराखंड: इन जिलों में अलर्ट जारी
नैनीताल – संघर्ष से शिखर तक, छात्र संघ अध्यक्ष से कैबिनेट मंत्री बनने तक राम सिंह कैड़ा का सफ़र
देहरादून एयरपोर्ट से रात की उड़ान 1 अप्रैल से शुरू, जानें पूरा शेड्यूल और किराया
उत्तराखंड: हाई कोर्ट ने दीपक उर्फ मोहम्मद दीपक की याचिका खारिज की, जांच में सहयोग करने को कहा
उत्तराखंड: धार्मिक स्थल वाराही धाम में नया निर्माण कार्य शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने शिलान्यास किया
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में खास पूजा अब महंगी! बदरीनाथ-केदारनाथ में शुल्क दोगुना
चमोली समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, 25 मार्च तक मौसम रहेगा खराब 
