हल्द्वानी के मुखानी थाना पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है यह दोनों लॉकडाउन में नौकरी चले जाने के बाद तीन घटनाओं को अलग-अलग शहरों में ठगी की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे ।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- (दुःखद) यहां घास काटने गयी महिला को बाघ ने मार डाला
अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जगदीश चंद्र ने बताया कि 19 जनवरी को बिठौरिया निवासी अशोक कुमार की ज्वेलर्स की दुकान है जहां दो अज्ञात लोगों ने सोने के आभूषण जिसमें एक सोने की चैन, दो जोड़ी कान के टॉप्स और दो अंगूठी खरीदें और एक लाख नौ हजार पांच सौ का भुगतान ऑनलाइन ट्रांजैक्शन से दिया। ज्वेलर्स के मोबाइल पर मैसेज भी आया जिसके बाद वह दोनों शातिर तक वहां से चले गए।

लेकिन दुकान स्वामी के पैरों तले जमीन तक खिसक गई जब देखा कि अकाउंट में एक भी रुपया नहीं आया है जिसके बाद ज्वेलर्स स्वामी अशोक कुमार ने मुखानी थाना में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया पुलिस द्वारा की गई जांच में जब सीसीटीवी चेक किए गए तो घटना के समय दो लोग पहचाने गए। पुलिस की जांच में इन दोनों की पहचान मनजीत सिंह और प्रभुज्योत सिंह निवासी रुद्रपुर के रूप में हुई जब पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो सारा राज खुल गया।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड-(गजब का दोस्त) मामूली सी बाद में अपने ही दोस्त का अंगूठा चबा डाला, हुआ गिरफ्तार

पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि लॉकडाउन में उनकी नौकरी चली गई थी जिसके बाद वह इस तरह की ठगी की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे , उन्होंने इससे पूर्व एक घटना नजीबाबाद और दूसरी घटना रुद्रपुर में रस्तोगी ज्वेलर्स के वहां अंजाम दी और तीसरी घटना बिठौरिया में 19 जनवरी को दी फिलहाल पुलिस ने मनजीत सिंह पुत्र ऋषि पाल सिंह शांति कॉलोनी रूद्रपुर और प्रभुज्योत सिंह पुत्र अमरजीत सिंह निवासी शांति कॉलोनी रुद्रपुर को माया माल समेत गिरफ्तार कर लिया है और जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़े 👉उत्तराखंड- यहां जंगल में आग बुझाने गए दो वन कर्मियों के साथ हादसा, दोनों की मौत, परिजनों में कोहराम
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं की शिवानी बिष्ट बनीं नायब तहसीलदार
उत्तराखंड : यहां फर्जी प्रमाण-पत्र बनाने में 10 पर केस, दो हिरासत में
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) इन इलाकों में आज से बिजली कटौती, 8 अक्टूबर तक रहेगा असर
उत्तराखंड: आयुष बेलवाल बने लोअर PCS-2024 टॉपर, बिक्रांत सिंह दूसरे नंबर पर
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, सात जिलों में स्कूल बंद
नैनीताल में 26 सितंबर को रेड अलर्ट! डीएम ने ट्रेकिंग पर लगाई रोक, इन जगहों पर खास निगरानी
हल्द्वानी : (बड़ी खबर) छात्र संघ के 11 पदों के लिए 80 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट! 26-27 सितंबर के रेड अलर्ट के बीच प्रशासन ने लिया ये फैसला
उत्तराखंड: पेंशनरों और सरकारी कर्मचारियों के लिए जरूरी खबर, बैंक हड़ताल से पहले खाते में आएगा भुगतान 