Haldwani News- लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के रेलवे स्टेशन चौराहे पर एक होटल के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की लाश मिलने से हड़कंप मच गया, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया महिला का गला दबाकर हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस पूरे मामले में पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने साक्ष इकट्ठा कर जांच में जुटी है। पुलिस ने पूरे मामले में होटल के कमरे में ठहरे द्वाराहाट निवासी एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
रेलवे स्टेशन चौराहे पर होटल के कमरे में सुबह एक महिला की लाश पड़े होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो कमरे में कई तरह के आपत्तिजनक सामान पड़े हुए थे, सूचना के बाद मौके पर पहुंची फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम ने साक्ष्य को उठाकर जांच के लिए भेजा है, प्रथम दृष्टया मामला गला दबाकर हत्या प्रतीत हो रहा है। लेकिन पुलिस पूरे मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रमोद शाह का कहना है कि साक्ष्य एकत्र कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि महिला का नाम हेमा है जो घोड़ानाला बर्मा कॉलोनी का रहने वाली है। महिला हरेला के मौके पर अपने मायके जाने की बात कह कर एक व्यक्ति के साथ 2 दिनों से होटल में ठहरी हुई थी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : गोल्ज्यू यात्रा 2026 की तैयारी शुरू
हल्द्वानी : गौला नदी क्षेत्र में ओवरलोडिंग पर 114 वाहनों के चालान, 15 किए सीज..
उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून की चर्चा शुरू
देहरादून से बड़ी खबर ट्रांसफर किए गए पुलिस अधिकारी
सीएम धामी के जीरो टॉलरेंस का असर: 1 लाख की रिश्वत लेते अफसर रंगे हाथ पकड़ा गया
उत्तराखंड। देश के शहीद हुआ उत्तराखंड का लाल। शोक की लहर।
उत्तराखंड: यहां होटल में युवती की संदिग्ध मौत
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर ताबड़तोड़ छापे, 60 गैस एजेंसियों में छापे, 4 मुकदमे 22 सिलेंडर जब्त
देहरादून से बड़ी खबर: विजिलेंस टीम की कार्रवाई, खंड शिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) मार्च के वेतन, पेंशन को लेकर आदेश 
