Haldwani News- यहां नेशनल हाईवे पर ज्योलीकोट के निकट आमपड़ाव पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई , मृतक की पहचान निकटवर्ती ग्राम गांजा निवासी 40 वर्षीय देवेश बोरा उर्फ बबलू के रूप में हुई है। मृतक अविवाहित था, और मेहनत-मजदूरी करके घर चलाता था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह-सुबह ज्योलीकोट चौकी पुलिस को आमपड़ाव में सड़क पर एक युवक का सिर बुरी तरह से कुचला हुआ शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही ज्योलीकोट चौकी प्रभारी जोगा सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त कराई। चौकी प्रभारी जोगा सिंह ने बताया कि शव आमपड़ाव में एक मोड़ पर पड़ा था। बताया जा रहा कि युवक शराब पीने का आदी था। संभवतया रात्रि में वह सड़क के मोड़ पर गिरा होगा और नजर न आने के कारण किसी वाहन से उसे कुचल दिया होगा। शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा जा रहा है। आगे घटना के कारणों एवं उसे कुचलने वाले वाहन की भी तलाश की जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 

