हल्द्वानी। घास काटकर घर लौट रही महिला का पैर फिसला और वह खाई में गिर गई। परिजन उसे एसटीएच लाए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। खनस्यूं थाना क्षेत्र के लूगड़ा पटरानी निवासी ललिता (23) पत्नी तारा सिंह सोमवार शाम घास काटकर लौट रही थी। इस बीच पैर फिसलने पर वह खाई में, गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन व भीमताल विधायक रामसिंह कैड़ा उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विधायक की सूचना पर नायब तहसीलदार युगल पांडे और मेडिकल चौकी प्रभारी प्रवीन तेवतिया मौके पर पहुंचे। देर शाम पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : पहाड़ के नन्हे शौर्य ने किया कमाल, 6 साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज
हल्द्वानी: यहां शॉर्ट सर्किट से गेहूं की खड़ी फसल ले जा रही ट्रैक्टर ट्राली में लगी आग, चालक झुलसा
उत्तराखंड : यहां मंदिर में पुजारी की बेरहमी से हत्या
लालकुआं : विधायक के खिलाफ निंदा प्रस्ताव ! सीएम बैठक में ‘दुर्व्यवहार’ का आरोप
उत्तराखंड: सरकार के फैसले से तीर्थ पुरोहित और कारोबारियों में खुशी
सीएम धामी की अगुवाई में PM मोदी का 18वां दौरा, उत्तराखंड तैयार
उत्तराखंड: मोदी के कार्यक्रम से पहले धामी का एक्शन मोड, हर व्यवस्था की खुद ली जानकारी
उत्तराखंड: गंगा में फंसे बच्चे, महिलाएं और पुरुष… रेस्क्यू ऑपरेशन ने बचाई 21 जिंदगियां
उत्तराखंड: यहाँ पेड़ से लटका मिला युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
उत्तराखंड: गुपचुप हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बिगाड़ा खेल 

