हल्द्वानी-(बड़ी खबर) एक्शन में नगर निगम, HPCL पर किया डंडा, अनुमति समाप्त, 5 करोड़ जब्त, 13 करोड़ 15 दिन में करने होंगे जमा..

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी- हल्द्वानी शहर से आज की सबसे बड़ी खबर यह है कि नगर निगम द्वारा हल्द्वानी शहर में गैस पाइपलाइन बिछा रही कंपनी एचपीसीएल के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने इस मामले में निर्देश जारी करते हुए कहा है कि पूर्व में एचपीसीएल से मांगे गए स्पष्टीकरण का जवाब न मिलने पर नगर निगम ने एचपीसीएल की गैस पाइपलाइन बिछाई जाने के लिए रोड कटिंग की अनुमति को तत्काल समाप्त कर दिया है।

यही नहीं नगर निगम में जमा की गई पांच करोड़ की जमानत राशि भी जप्त कर ली गई है। इसके अलावा सड़कों को क्षतिग्रस्त करने और साईंड़ ड्रेन को तोड़ने की आवाज में 15 दिन के भीतर लगभग 13 करोड़ जमा करने के निर्देश नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने एचपीसीएल के उप महाप्रबंधक को दिए हैं। दरअसल यह मामला शहर की आवागमन की सुविधा से जुड़ा हुआ है पिछले लंबे समय से गैस पाइप लाइन डालने वाली एचपीसीएल कंपनी सड़कों को खोदकर उन्हें धीमी गति से गैस पाइपलाइन डालकर वैसे ही छोड़ रही थी लगातार नगर निगम और जिला अधिकारी द्वारा कई बैठकों के बाद भी एचपीसीएल कंपनी की निर्माण गति में तेजी नहीं आई।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी

इस बीच नगर निगम ने जब निर्माण गति धीमी देख कारण बताओ नोटिस जारी किया तो उसका जवाब भी एचपीसीएल द्वारा नहीं दिया गया लिहाजा आज नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने हिंदुस्तान पैट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड के उप महाप्रबंधक परियोजना को पत्र लिखते हुए स्पष्ट कर दिया कि आपकी द्वारा जमा की गई 5 करोड़ की धनराशि नगर निगम द्वारा जप्त कर ली गई है। और आपके द्वारा सड़कों और ड्रेनेज सिस्टम को क्षतिग्रस्त किए जाने पर न सिर्फ नगर निगम हल्द्वानी द्वारा निर्माण दाई संस्था की बैंक गारंटी अपने पक्ष में आहरित करने का निर्णय लिया गया है। बल्कि 15 दिन के भीतर प्रत्येक दशा में शेष 13 करोड़ों रुपया जमा करने को कहा गया है और इसके अलावा तत्काल रोड कटिंग कार्य को स्थगित करने के निर्देश दिए हैं नहीं तो आपराधिक मुकदमा लिखा है जाने की चेतावनी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: पति के खिलाफ FIR के बाद छलका मंत्री रेखा आर्या का दर्द, आखिर क्या हुआ ऐसा?
ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें