हल्द्वानी- हल्द्वानी के काठगोदाम क्षेत्र से पिछले 3 दिनों से M.Ed की छात्रा मीनाक्षी लापता थी वह घर से कॉलेज के लिए निकली थी। लेकिन उसके बाद घर नहीं पहुंची जिसके बाद परिजन और पुलिस लगातार उसे तलाश रहे थे 3 दिन बाद आज काठगोदाम पुलिस ने उसे सकुशल बरामद कर लिया है बताया जा रहा है कि मीनाक्षी ने अल्मोड़ा निवासी युवक के साथ प्रेम विवाह कर लिया है फिलहाल पुलिस कोर्ट के समक्ष 164 के बयान दर्ज करवाने की कार्रवाई कर रही है।पूछताछ में गुमशुदा महिला द्वारा बताया गया कि मैं राजेन्द्र निवासी अल्मोङा से प्यार करती हुं, मेरे परिवार वाले मेरी शादी देवेन्द्र निवासी प्रेमपुर लौश्याली से करना चाहते थे तथा मेरी सगाई भी कर दी थी, तथा मुझ पर शादी के लिये दबाव बनाते थे ,मेरा मंगेतर देवेन्द्र मुझे काफी परेशान करता था तथा मुझे मारता पीटता था ,जिससे मैं तंग आकर घर से भाग कर अल्मोङा अपने प्रेमी के पास आ गई और अब मैने राजेन्द्र से विवाह कर लिया है ।
बताते चलें कि हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र के दमुवाढूँगा के बैडीखत्ता निवासी प्रवेश चन्द्र सिमवाल पुत्र मोहन राम ने काठगोदाम थाने में सोमवार को दी तहरीर में बताया कि उसकी बहन मीनाक्षी चन्द्रा (32 ) सोमवार की सुबह 9 बजे गदरपुर स्थित सरस्वती कालेज के लिए निकली थी जिसे बाद वह गांव के तिराहे स्थित सुभाष चंद्रा के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। देर शाम तक जब वह वापस घर नहीं आई तो उसके कालेज में जानकारी की गई पता चला कि वह स्कूल पहुंची ही नहीं है। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसकी बहुत तलाश की।
परंतु वो भी कहीं नहीं मिली, जिससे परेशान युवती के भाई प्रवेश सिमवाल ने अपनी बहन का अपहरण कर हत्या की आशंका जताते हुए उसकी आबरू को खतरा बताते हुए मामले की काठगोदाम थाने को तहरीर दी। इधर काठगोदाम थाना प्रभारी प्रमोद पाठक ने बताया कि मामला संज्ञान में है और छात्रा की तलाश की जा रही है जल्द ही उसकी तलाश कर सच्चाई सामने लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि युवती की खोजबीन के लिए पुलिस टीम गठित कर रवाना कर दी गई है, तथा जल्दी ही युवती को बरामद कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बागेश्वर में स्कूल जा रहे प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, आरोपी क्लर्क गिरफ्तार
देहरादून : छात्रों की गूंज कार्यक्रम में राहुल गांधी ने किया सीधा संवाद
हल्द्वानी : यहां प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 19 कमरों का ड्रीमलैंड रिसोर्ट सील
सीएम धामी सख्त, बोले- आपदा में लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी; अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
उत्तराखंड: इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
सीएम धामी ने तीन जिलों को दी बड़ी सौगात, बिजली, मंदिर और विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये किए मंजूर
अग्निवीरों को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगा ये खास फायदा
उत्तराखंड के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! हर्रावाला रेलवे स्टेशन का बदला पूरा स्वरूप, अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
रामनगर-देहरादून के बीच जल्द शुरू होगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन
उत्तराखंड की बेटी आरती धरियाल ने रोमानिया में जीता गोल्ड, देश का बढ़ाया मान 

