Rudrapur News : उत्तराखंड में देहव्यापार का धंधा जोरों पर है। इससे पहले भी कई जिलों में देह व्यापार के मामले सामने आ चुके है। अब रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में वाट्सएप के माध्यम से युवतियों की फोटो भेजकर आनलाइन देह व्यापार का धंधा कर रहे बांग्लादेशी महिला समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनके पास से बांग्लादेशी पासपोर्ट, आपत्तिजनक सामान के साथ ही स्कूटी, कार और 28 हजार की नकदी और एक हजार बांग्लादेशी करेंसी भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
जानकारी देते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट प्रभारी बसंती आर्या के नेतृत्व में बुधवार शाम को होटल और स्पा सेंटरों की चेकिंग कर रही थी। सूचना मिली कि फुलसुंगा ट्रांजिट कैंप के सावित्री कालोनी में रीना देवी के मकान में कुछ लोग एस्कॉर्ट सर्विस और मसाज सेंटर के नाम पर वेबसाइड बनाकर मोबाइल नंबर के जरिए देह व्यापार का धंधा कर रहे हैं। साथ ही लोगों से पेटीएम, फोन पे, गूगल पे के माध्यम से पैसों का लेनदेन कर युवतियां मंगवाते हैं।
टीम मौके पर पहुंची तो एक युवक पुलिस को देख भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नगरिआ खुर्द कला पीलीभीत और हाल सावित्री कालोनी ट्रांजिट कैंप निवासी अनिल मलिक उर्फ श्याम पुत्र सुधीर मलिक बताया। इसके बाद जब टीम ने उसे साथ लेकर घर के अन्य कमरों की तलाशी ली तो दो युवतियां भी मिलीं।
पूछताछ में युवतियों ने अपना नाम ग्राम आबलपुर थाना व जिला मांगोरा बांग्लादेश और हाल नगरिआ खुर्द कला पीलीभीत और सावित्री कालोनी निवासी साथी खातून उर्फ साथी मलिक पत्नी अनिल मलिक तथा तुगलकाबाद साउथ दिल्ली और हाल सावित्री कालोनी फुलसुंगा निवासी बिष्टी राय बताया। पुलिस को आपत्तिजनक सामान के साथ ही सात मोबाइल फोन, एक बांग्लादेशी पासपोर्ट, दो भारतीय पासपोर्ट, तीन आधार कार्ड, तीन एटीएम, दो पेन कार्ड, एक पहचान पत्र, एक डीएल, एक आरसी, एक विजिटिंग कार्ड होल्डर एलबम, एक स्कूटी, एक कार व 28700 रुपये की नकदी के साथ ही बांग्लादेश के 1009 रुपये बरामद हुए।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: सुमित हृदयेश की डिजिटल सुरक्षा और पारिवारिक निजता को लेकर पुलिस से जांच की मांग
उत्तराखंड: अजीत डोभाल पर टिप्पणी से भड़के अजय भट्ट, राहुल गांधी को लेकर कह दी बड़ी बात
उत्तराखंड: कैंची धाम जाने से पहले पढ़ लें ये खबर, 17 और 18 अक्टूबर को लागू रहेगा ये ट्रैफिक प्लान
उत्तराखंड में बदलने वाला है स्किल डेवलपमेंट का तरीका, युवाओं को मिलेगा क्या फायदा?
उत्तराखंड के शहरी निकायों को 328 करोड़ से अधिक की धनराशि मंजूर, डीडीहाट में सड़क भी बनेगी
बागेश्वर: बदीयाकोट के प्राचीन मां भगवती मंदिर में भीषण आग, लकड़ी से बने ऐतिहासिक मंदिर को भारी नुकसान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में आंदोलन जारी, ग्रामीणों ने सरकार को दी चुनाव में नुकसान की चेतावनी
हल्द्वानी : विधायक सुमित हृदयेश की शिकायत पर एसएसपी बोले—जांच में नहीं मिले ठोस सबूत
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने का अभियान तेज….
देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी 
