हल्द्वानी- काठगोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हुई है पूरे मामले में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है घटना देर रात की बताई जा रही है जहां हल्द्वानी होटल में काम करने वाले युवक ड्यूटी से अपने घर जा रहा था इस दौरान रानीबाग में अज्ञात वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हुई है। मृतक सूर्याजाला के बलौट निवासी धीरेंद्र सिंह का बेटा गणेश सिंह हल्द्वानी के किसी होटल में नौकरी करता था।
रोजाना की तरह ड्यूटी के बाद मंगलवार रात वह अपनी बाइक से घर को लौट रहा था। लेकिन रानीबाग में एनसीसी कैंप के पास किसी अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गणेश गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़े बाइक सवार को देख आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दी फिलहाल काठगोदाम पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



16 साल से भाई की हत्या का बदला लेने की फिराक में था शख्स, उत्तराखंड में यहाँ 2 पिस्टल के साथ गिरफ्तार
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद 


