रुद्रप्रयाग। केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने निर्माणाधीन भीमबली-गरुड़चट्टी-केदारनाथ पैदल मार्ग पर यात्रियों और आम लोगों की आवाजाही पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने के निर्देश जारी किए हैं।
प्रशासन का कहना है कि इस मार्ग पर अभी निर्माण कार्य चल रहा है और यह पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। लगातार बारिश और पहाड़ी क्षेत्र की संवेदनशील परिस्थितियों के कारण यहां पत्थर गिरने, भूस्खलन और अन्य दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है।

जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग, जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाए और किसी भी यात्री को इस मार्ग से गुजरने की अनुमति न दी जाए।
प्रशासन को स्थानीय व्यापारियों, टेंट संचालकों और अन्य लोगों की ओर से भी इस मार्ग की सुरक्षा को लेकर सुझाव और शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया।
प्रतिबंधित मार्ग पर बैरिकेडिंग लगाने, चेतावनी बोर्ड स्थापित करने और पर्याप्त संख्या में पुलिस व सुरक्षा कर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस और आपदा प्रबंधन विभाग संयुक्त रूप से पूरे क्षेत्र की निगरानी करेंगे।
जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल अधिकृत और सुरक्षित मार्गों का ही उपयोग करें तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केदारनाथ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार का जोखिम नहीं लिया जाएगा। फिलहाल गौरीकुंड-रामबाड़ा-लिनचोली-केदारनाथ मार्ग से यात्रा सामान्य रूप से जारी है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



एबीवीपी पदाधिकारियों से मिले सीएम धामी, बोले- युवाओं को खुद को अपडेट रखना जरूरी
उत्तराखंड में यहां लॉ कॉलेज की बिल्डिंग का हिस्सा गिरा, PAC जवान मलबे में दबा
उत्तराखंड: सैलजा की चिट्ठी पर हरीश रावत का दो टूक जवाब, बोले- हम कांग्रेस के सिपाही, राहुल जी के आदेश पर काम करते हैं’
उत्तराखंड में अगले चार दिन मौसम बदलेगा रंग, कई जिलों में येलो अलर्ट; बारिश के साथ बर्फबारी
उत्तराखंड: नौकरी मिली तो सीएम धामी ने भी समझाई जिम्मेदारी, 332 नव नियुक्त कार्मिकों को दिया ये संदेश
हल्द्वानी: हिमालय को बनाया कारोबार की ताकत, नंदिनी ने प्राकृतिक चीजों से तैयार किया अपना ब्रांड
उत्तराखंड: कांस्य पदक जीतने के बाद सीएम धामी से मिले कपिल पोखरिया, मुख्यमंत्री ने कही ये बात
उत्तराखंड: बच्चों के बीच पहुंचे सीएम धामी, खुद परोसा खाना; गर्भवती महिलाओं की कराई गोदभराई
लालकुआं : विधायक मोहन बिष्ट के जन्मदिन पर विधानसभा क्षेत्र में हुए कई कार्यक्रम
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) 9 अक्टूबर को हल्द्वानी में होगा व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी होंगे मुख्य अतिथि 
