चमोली। उत्तराखंड में मौसम बदलने के साथ ही पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश का असर दिखाई देने लगा है। चमोली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर फिर भूस्खलन की घटना सामने आई है। पीपलकोटी के पास भनेरपानी क्षेत्र में पहाड़ी से पत्थर और मलबा गिरने के चलते हाईवे बाधित हो गया।
मार्ग बंद होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने यात्रा पर जा रहे वाहनों को सेमलडाला मैदान में रोक दिया है।

हाईवे को खोलने के लिए संबंधित एजेंसियों की मशीनें मौके पर पहुंच गई हैं और सड़क से मलबा हटाने का काम तेजी से किया जा रहा है। प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है।
अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले मौसम और सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य लें। क्षेत्र में लगातार बारिश होने के कारण पहाड़ी से और मलबा गिरने की आशंका बनी हुई है।
वहीं रुद्रप्रयाग जिले में भी बारिश का असर देखने को मिला है। मौसम खराब होने के कारण केदारनाथ यात्रा को भी अस्थायी रूप से प्रभावित किया गया है। श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है और प्रशासन पूरी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
जिला प्रशासन ने भूस्खलन संभावित क्षेत्रों और यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थानों पर तैनात अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यात्रियों के लिए सुरक्षित ठहराव, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए गए हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में स्वाइन फ्लू का अलर्ट! 24 घंटे में 58 नए केस, कुल मरीज 271 पहुंचे
भारी बारिश में भी नहीं डिगा उक्रांद का हौसला, नौगांवखाल में 100 से ज्यादा लोगों ने थामा पार्टी का दामन
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) नैनीताल जिले में कल भारी बारिश के चलते छुट्टी
लालकुआं : जिलाधिकारी के निर्देश पर गौला में SDM ने उतरवाई JCB,
CM धामी ने लॉन्च किया ऐसा ऐप, फसल की बीमारी भी पहचानने में करेगा मदद
उत्तराखंड के 9.91 लाख पेंशनधारकों को बड़ी राहत, CM धामी ने एक क्लिक में जारी किए 147 करोड़ रुपये
उत्तराखंड में यहां व्यू प्वाइंट से नीचे गिरा 20 वर्षीय युवक; अस्पताल में मौत !
केदारनाथ जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, मलबे से बंद हुआ हाईवे; इन 6 जिलों में Yellow Alert
उत्तराखंड में यहां भालू के डर से 300 मीटर गहरी खाई में गिरीं दो महिलाएं, एक की मौत !
उत्तराखंड: दिनदहाड़े घर में घुसकर कारोबारी की पत्नी की हत्या 