उत्तराखंड के मुंबई में फंसे प्रवासियों को आज रात 11:00 बजे ठाणे रेलवे स्टेशन मुंबई से स्पेशल ट्रेन द्वारा लालकुआं के लिए रवाना किया जाएगा, मुंबई में फंसे 2600 प्रवासियों में से आज इस ट्रेन में 1200 प्रवासियों को उत्तराखंड लाया जाएगा, उत्तराखंड सरकार और प्रवासी सहयोगी टीम महाराष्ट्र की तरफ से इन सभी प्रवासियों को उत्तराखंड लाने की प्रक्रिया शुरू की गई है अभी सभी प्रवासी मुंबई के ठाणे रेलवे स्टेशन में पहुंच चुके हैं, लंबे समय बाद मुंबई से प्रवासियों को वापस लाया जा रहा है।

दरअसल उत्तराखंड सरकार की प्रवासी रजिस्ट्रेशन वेबसाइट में रजिस्ट्रेशन कराकर यह सभी प्रवासी लंबे समय से अपने गृह राज्य उत्तराखंड जाने का इंतजार कर रहे थे, इस बीच प्रवासियों की पीड़ा को देखते हुए प्रवासी सहयोगी टीम द्वारा हाई कोर्ट नैनीताल में पीआईएल दाखिल की गई जिसमें हाई कोर्ट द्वारा राज्य सरकार से पूछा गया कि प्रवासियों को वापस लाने की क्या कार्य योजना है? पीआईएल के आदेश के 12 घंटे के भीतर ही राज्य सरकार ने मुंबई में फंसे प्रवासियों को वापस लाने की कवायद शुरू कर दी है।
CORONA UPDATE- राज्य में फिर बढ़ी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या, 19 सौ पार हुआ आंकड़ा
इन प्रवासियों को वापस लाने के लिए प्रवासी सहयोगी टीम की सदस्य श्वेता मासीवाल ने सबसे ज्यादा मेहनत की और उन्होंने न सिर्फ नैनीताल हाई कोर्ट में पीआईएल दाखिल की, बल्कि प्रवासियों के लिए भी हर संभव मदद का इंतजाम किया, उत्तराखंड के प्रवासियों को उत्तराखंड भेजने के प्रयास के लिए उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से भी गुहार लगाई आखिरकार उनकी यह मुहिम प्रवासी सहयोगी टीम सहित रंग लाई और अब प्रवासी लंबे समय बाद अपने घर पहुंचेंगे। देखिए मुंबई के ठाणे रेलवे स्टेशन की अभी की तस्वीरें..

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: पानी की टंकी पर चढ़कर प्रदर्शन करना पड़ा भारी, ज्योति रौतेला समेत कई पर मुकदमा
उत्तराखंड: यहाँ स्कूल के पीछे चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारी रेड
देहरादून:(बड़ी खबर) इन कर्मियों को वेतन देने के निर्देश
नैनीताल में सड़क किनारे निर्माण सामग्री रखने वालों पर होगी कार्रवाई
उत्तराखंड: पलायन रोकने के लिए धामी सरकार का बड़ा फैसला, नई चकबंदी नीति को मंजूरी
नैनीताल: दीक्षा ने किया कमाल, माता पिता का किया नाम रोशन
धामी कैबिनेट के बड़े फैसले: पहाड़, स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यटन को लेकर कई अहम निर्णय
नैनीताल में निजी स्कूलों पर प्रशासन सख्त, 2 और स्कूलों को नोटिस
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बियरशिबा स्कूल के बारवीं कक्षा के विद्यार्थियो का बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन
लालकुआं : श्रेया 98 फ़ीसदी अंक लाकर किया नाम रोशन 
