देहरादून: उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना ज्यादा जताई गई है…जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
रविवार को भी प्रदेश के कई हिस्सों में मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। देहरादून में अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री और न्यूनतम 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 24 फरवरी को भी मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है, जबकि 25 से 28 फरवरी तक मौसम साफ रहेगा।
चमोली जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हुई। बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, माणा और नीती घाटी में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई।
वहीं आंधी-तूफान के कारण बिरही के पास बदरीनाथ हाईवे पर चीड़ के पेड़ गिरने से करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। बाद में स्थानीय लोगों और यात्रियों की मदद से मार्ग को सुचारु किया गया।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गंगा स्वच्छता और महाकुंभ पर बड़ा प्लान, CM धामी ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात
हल्द्वानी : (बधाई) शहर की बेबी मेहर कौर ने बनाया विश्व रिकॉर्ड
उत्तराखंड : शिक्षा निदेशालय मारपीट केस में बड़ा एक्शन, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
IMD का अलर्ट: उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश-बर्फबारी के आसार
CAA के तहत उत्तराखंड में 153 लोगों को मिली भारत की नागरिकता
हन भागवत ने बताया समाज सुधार का फॉर्मूला, उत्तराखंड में दिया बड़ा संदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) मुख्यमंत्री के निर्देश – सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी
हल्द्वानी में कार्यकारी अध्यक्ष का स्वागत, संगठन को मिलेगी नई दिशा
उत्तराखंड : यहाँ इस हरकत पर शिक्षक निलंबित
उत्तराखंड: खाई में गिरी कार, पति पत्नी की गई जान 
