नैनीताल: अब सड़क हादसों में घायलों की जान बचाना सिर्फ डॉक्टरों या एंबुलेंस तक सीमित नहीं रहेगा बल्कि आम नागरिक भी मसीहा बन सकते हैं। केंद्र सरकार और परिवहन विभाग की नई पहल के तहत अगर कोई व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाता है तो उसे 25 हजार रुपये का इनाम और सार्वजनिक सम्मान दिया जाएगा।
इस योजना का नाम है “राहवीर योजना” जिसे उत्तराखंड में भी लागू करने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। एआरटीओ (प्रवर्तन) जितेंद्र सागवान ने जानकारी दी कि इसका उद्देश्य दुर्घटना के “गोल्डन ऑवर” यानी पहले एक घंटे के भीतर पीड़ित को अस्पताल पहुंचाना है जिससे उसकी जान बचाई जा सके।
कानूनी कार्रवाई का नहीं होगा डर
सबसे खास बात यह है कि घायल की मदद करने वाले व्यक्ति से कोई पूछताछ नहीं की जाएगी। उसका नाम और बैंक डिटेल केवल इनाम की राशि देने के लिए लिए जाएंगे। पुलिस या कानूनी कार्रवाई से जुड़े किसी भी तरह के डर को पूरी तरह खत्म कर दिया गया है।
इनाम और सम्मान दोनों मिलेगा
जो भी व्यक्ति घायल को अस्पताल पहुंचाता है उसे 25 हजार रुपये का इनाम मिलेगा और उसे सरकारी स्तर पर सम्मानित भी किया जाएगा। साथ ही उसकी सहायता को विभाग और पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज करेंगे।
एआरटीओ सागवान ने कहा कि उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्य में सड़क हादसों की संख्या लगातार चिंता का विषय रही है। अगर समय रहते मदद मिल जाए तो लगभग 40 से 50 फीसदी मौतें रोकी जा सकती हैं। यही सोच इस योजना के पीछे है।
यह केवल एक सरकारी योजना नहीं है यह इंसानियत का धर्म है एआरटीओ ने भावुक अपील करते हुए कहा कि कृपया हादसे के समय मूकदर्शक न बनें। आपकी एक छोटी-सी मदद किसी के जीवन की सबसे बड़ी उम्मीद बन सकती है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
