Haridwar News- उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद से बड़ी खबर सामने आई है यहां पत्नी के साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म के आरोपित पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सात माह से आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी, पुलिस ने दिल्ली से एक पति को पत्नी से दुष्कर्म करने के मामले में गिरफ्तार किया है। उसे घुमाने के बहाने हरिद्वार ले गया और वहां उसके साथ अप्राकृतिक दुष्कर्म किया।
शहर कोतवाल राजेंद्र कठैत ने बताया कि 7 माह पूर्व दिल्ली की एक महिला ने पूर्वी दिल्ली में तहरीर दी थी जिसके अनुसार उसका पति उसे घुमाने के लिए हरिद्वार लाया था। आरोप है कि पति ने शराब पीकर उसके साथ अप्राकृतिक रूप से दुष्कर्म किया और विरोध करने पर ही बेरहमी से पिटाई की थी। डर की वजह से महिला विरोध नहीं कर पाई। जिसके बाद दिल्ली में एफआईआर दर्ज की गई। घटनास्थल हरिद्वार का होने के चलते दिल्ली पुलिस ने मुकदमा यहां ट्रांसफर करा दिया था।
पीड़ित पत्नी के मुताबिक पति ने उसे बेहद डरा-धमका दिया था, जिसकी वजह से वह उसका विरोध नहीं कर पाई थी। दिल्ली से जीरो एफआइआर हरिद्वार पहुंचने पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।पहले महिला उपनिरीक्षक किरण गुसाईं ने इस मामले की जांच की। बाद में महिला उपनिरीक्षक राखी रावत को जांच सौंपी गई। खोजबीन करते हुए एक पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर आरोपित प्रवीन कुमार निवासी हिमगिरी एन्कलेव चंदर विहार नई दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया।
जिसके बाद मामले की जांच शुरू की गई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस टीम ने दिल्ली जाकर आरोपित प्रवीण कुमार निवासी हिमगिरि एनक्लेव चंद्र विहार नई दिल्ली को गिरफ्तार किया। बता दें कि पुलिस पिछले 7 माह से आरोपी की तलाश में लगी हुई थी लेकिन वह अभी तक फरार चल रहा था। अब उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : किडनैपिंग और फिरौती का खेल बेनकाब, पुलिस ने चंद घंटों में 5 शातिर दबोचे
हल्द्वानी : मार्च में ही गर्मी का महाकहर, पारा 30 पार! क्या अब आएगा और भी खतरनाक दौर?
हल्द्वानी : होली में घर जा रहे हल्द्वानी के महिला सिपाही और उसके देवर के बैग चोरी
उत्तराखंड : गौरव नेगी साइंस इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित
नैनीताल : एरीज – चंद्र ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा दुर्लभ नज़ारा
उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन 
