हल्द्वानी NH पर भीषण सड़क हादसा: रोंग साइड से आ रहे केंटर ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक में लगी आग, दो गंभीर घायल
हल्द्वानी-लालकुआं राष्ट्रीय राजमार्ग पर भीषण सड़क दुर्घटना में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि टक्कर के तुरंत बाद मोटरसाइकिल में आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, केंटर संख्या UK 04 CC 0462 हल्द्वानी से लालकुआं की ओर कथित रूप से रोंग साइड में आ रहा था। गोरापड़ाव पेट्रोल पंप के समीप सामने से आ रही बाइक संख्या UK 04 T 1532 को केंटर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक में तुरंत आग लग गई।
मौके पर मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने साहस और तत्परता का परिचय देते हुए दोनों घायल बाइक सवारों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाला और तत्काल उपचार के लिए हल्द्वानी अस्पताल पहुंचाया। दोनों घायलों का इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक में लगी आग पर काबू पाया। पुलिस ने केंटर को कब्जे में लेकर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का मुख्य कारण केंटर चालक द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए रोंग साइड में वाहन चलाना माना जा रहा है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: फर्जी आधार और मृत्यु प्रमाण पत्र से जमीन हड़पने की कोशिश? शिकायत पर आयुक्त दीपक रावत सख्त, जांच के दिये आदेश
उत्तराखंड: सरकारी योजना से मिला 10 लाख का सहारा, पहाड़ में शुरू किया काम; अब हर महीने हो रही 60-70 हजार की कमाई
हल्द्वानी : इन इलाकों में 5 अक्टूबर तक रहेगी बिजली गुल
उत्तराखंड में अर्द्धवार्षिक गृह परीक्षाओं को लेकर शिक्षा विभाग के निर्देश, 27 अक्टूबर से परीक्षाएं
देहरादून : चंद्रमणि चौक में Hyundai शोरूम में भीषण आग, इलाके में हड़कंप
हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU 
