नैनीताल: जनपद में मानसून के सक्रिय होने और लगातार भारी बारिश की चेतावनियों के बीच जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। संभावित आपदाओं से निपटने के लिए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि मानसून अवधि के दौरान कोई भी अधिकारी या कर्मचारी बिना पूर्व अनुमति मुख्यालय नहीं छोड़ेगा। सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने कार्यक्षेत्र में मौजूद रहेंगे…ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किए जा सकें।
प्रशासन ने सभी अधिकारियों को अपने मोबाइल फोन और संपर्क नंबर 24 घंटे सक्रिय रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार नजर रखने और किसी भी आपदा की सूचना तुरंत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र को देने को कहा गया है।
जिलाधिकारी ने कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और राहत एवं बचाव कार्यों के लिए हर समय तैयार रहें। उन्होंने चेतावनी दी कि आदेशों की अनदेखी या किसी भी प्रकार की लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बधाई) युवा तैराक रूद्र जोशी ने शानदार प्रदर्शन, भोपाल में जीता गोल्ड
उत्तराखंड: सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत के बड़े ऐलान, 35 नई बैंक शाखाएं, 0% ब्याज पर किसान ऋण और 200 पदों पर होगी भर्ती
CM धामी और मंत्री सौरभ बहुगुणा ने दी बधाई, वर्ल्डस्किल्स में उत्तराखंड के सानिया-पार्थ ने जीते सिल्वर
हल्द्वानी : फर्जी आधार कार्ड एवं मृत्यु प्रमाण पत्र के आधार पर भूमि का विरासतन नामान्तरण
उत्तराखंड के शिक्षकों को मिलेगी AI की ट्रेनिंग, SCERT और कोटक एजुकेशन फाउंडेशन के बीच हुआ MoU
Uttrakhand: तेज रफ्तार बाइक ने उजाड़ दिया परिवार, हादसे में घायल गोविंद की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) NSUI पीछे और ABVP तीसरे नम्बर पर, निर्दलीय आर्यन ने दर्ज की जबरदस्त जीत 
