सितारगंज टनकपुर हाईवे पर भीषण सड़क हादसा: टैक्सी कार-बाइक की टक्कर के बाद लगी आग, दो युवको की मौत,
– उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवको की दर्दनाक मौत हो गई,पूरी घटना बिडोरा मझोला बाजार स्थित हनुमान मंदिर के पास की हैं जहाँ टैक्सी कार और बाइक की आमने-सामने की भीषण भिड़ंत के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे बिडोरा मझोला बाजार में तेज रफ्तार टैक्सी कार और बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों में आग लग गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायलों को उपजिला चिकित्सालय सितारगंज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों युवको को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल और घटनास्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच शुरू कर दी।फिलहाल मृतको की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस उनकी पहचान करने के साथ ही उनके परिजनों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।बताया जा रहा है कि हादसे के बाद टैक्सी कार का चालक मौके से फरार हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सीएनजी से संचालित थी और प्रथम दृष्टया आग लगने का कारण यही माना जा रहा है। पुलिस फरार चालक की तलाश के साथ-साथ दुर्घटना के कारणों की भी जांच कर रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : उपनल कर्मचारियों के लिए शासनादेश जारी
कोटद्वार में ‘मोहम्मद’ दीपक गिरफ्तार, व्यापारी की शिकायत के बाद हुई कार्रवाई, जानिए पूरा मामला
लालकुआं : कार की टक्कर से हवा में उछला युवक
हरिद्वार में ESIC मेडिकल कॉलेज को मिली मंजूरी, CM धामी ने PM मोदी और केंद्रीय मंत्री का जताया आभार
उत्तराखंड: कुमाऊं में सफर होगा आसान, जसपुर-टनकपुर बस सेवा और जिप्सी संचालन को मिली मंजूरी
हल्द्वानी : 191 देशों का भ्रमण कर करीब दो लाख किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा कर हल्द्वानी पहुंचे साइकिलिस्ट सोमेन देवनाथ
हल्द्वानी: कर्तव्यपथ का साथी हुआ विदा, आरक्षी प्रकाश नैनवाल को नैनीताल पुलिस ने दी अंतिम विदाई
CM धामी ने वन्यजीव सप्ताह का किया शुभारंभ, 18 लोगों को मिलेंगे 51-51 हजार रुपये
बुजुर्गों के लिए CM धामी का बड़ा तोहफा, एक क्लिक में खातों में पहुंची 147 करोड़ की पेंशन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) शोएब अहमद बने BJP सरकार में दायित्वधारी 
