रामनगर में हिंदूवादी संगठनों ने निकाली आक्रोश रैली, बुलडोजर एक्शन की मांग
रामनगर (नैनीताल)- नैनीताल जिले के रामनगर में कथित लव जिहाद प्रकरण के बाद पूरे इलाके का माहौल गरमा गया है। पिछले सप्ताह घटी इस घटना के विरोध में शुक्रवार को हिंदूवादी संगठनों ने एक बड़ी जन जागरूकता आक्रोश रैली निकाली। हिंदू संगठनों ने आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। रैली की अगुवाई हिंदूवादी संगठन के नेता मदन जोशी ने की। उन्होंने आरोप लगाया कि लगातार ऐसे मामले सामने आ रहे हैं जो रामनगर की शांतिपूर्ण छवि को खराब करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा पिछले हफ्ते की घटना में एक हिंदू किशोरी को गुमराह किया गया. उसके साथ गलत कृत्य हुआ. इस प्रकरण ने न केवल स्थानीय स्तर पर बल्कि प्रदेश और देशभर में भी आक्रोश पैदा किया है।

हिंदूवादी ने मदन जोशी ने कहा रामनगर के अंदर ऐसे मामले बार-बार देखने को मिल रहे हैं. यह हमारी संस्कृति और समाज पर सीधा हमला है. हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं कि आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर कठोर कार्रवाई करें. जिससे ऐसे लोगों में डर का माहौल बने और भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत न कर सके। आज निकाली गई इस रैली में सैकड़ों लोग शामिल हुए, इसमें छोटे बच्चे, युवा, महिलाएं और बुजुर्ग तक शामिल हुये. रैली की शुरुआत पीएनजीपीजी महाविद्यालय से हुई। रैली मुख्य बाजार होते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरकर सभा स्थल तक पहुंची. रैली में शामिल लोगों ने हाथों में पोस्टर और बैनर लेकर नारे लगाए. हिंदू संगठनों ने महिलाओं को जागरूक करने का संदेश दिया.हिंदूवादी संगठनों ने सरकार को चेतावनी दी कि यदि इस मामले में जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा. उनका कहना है कि आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। आज की रैली के दौरान माहौल पूरी तरह से आक्रोशपूर्ण रहा। सभी गतिविधियां शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुईं. पुलिस प्रशासन ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए थे।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई
BJP की बड़ी तैयारी, हल्द्वानी में 10 सितंबर को जुटेंगे 5 हजार पूर्व सैनिक; नितिन नवीन रहेंगे मौजूद 
