उत्तराखंड: यहां मंदिर बना क्राइम सीन, युवक को सिर में मारी गोली, हालत नाजुक।
हरिद्वार-उत्तराखंड में दबंगई और अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। हरिद्वार जिले के पथरी थाना क्षेत्र के कटारपुर गांव में गुरुवार देर रात कुछ दबंगों ने मंदिर में बैठे युवक अर्जुन पर सरेआम फायरिंग कर दी। गोली अर्जुन के सिर में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना से पूरे गांव में दहशत फैल गई।
घायल अर्जुन को आनन-फानन में हरिद्वार के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल और फेरूपुर चौकी प्रभारी अशोक शिरस्वाल मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी अशोक शिरस्वाल ने गोलीकांड की पुष्टि करते हुए कहा कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
ग्रामीणों का आरोप है कि हमलावर ग्राम प्रधान के पक्ष से ताल्लुक रखते हैं। बताया जा रहा है कि वारदात से पहले अर्जुन और आरोपियों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद अचानक फायरिंग कर दी गई। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी के नाम की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। घटना के बाद गांव में भय और तनाव का माहौल है, जबकि घायल युवक के परिजन सदमे में हैं।
यह पहली बार नहीं है जब पथरी थाना क्षेत्र दबंगों की गोलीबारी से थर्राया हो। कुछ समय पहले बिशनपुर कुंडी राहत चौकी पर तैनात आपदा मित्र शिवम कुमार, पुत्र पुष्पेंद्र, पर भी ड्यूटी के दौरान जानलेवा हमला किया गया था। फायरिंग में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जौलीग्रांट अस्पताल रेफर किया गया था। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं,20 जुलाई को भी क्षेत्र के सिमली मोहल्ला में बाइक सवार बदमाशों ने खुलेआम कई राउंड फायरिंग की थी। तीन बाइकों पर सवार नौ अराजक तत्व वार्ड नंबर 2 और 3 में पहुंचे और अंधाधुंध गोलियां चलाईं। फायरिंग की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया था, लेकिन हमलावर मौके से फरार हो गए थे
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) तीन पानी हाइवे हादसा अभिभावकों के लिए छोड़ गया कई सवाल, बच्चे निकले कार सवार
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत और दो गंभीर घायल
उत्तराखंड में कचरा प्रबंधन को लेकर सख्ती, नए नियमों के पालन के लिए बनेगी कार्ययोजना
धामी सरकार में छह अधिकारियों को मिला प्रमोशन, जानिए कौन-कौन शामिल
सीएम धामी ने विकास कार्यों के लिए मंजूर किए 496 करोड़ रुपये
उत्तराखंड के 500 नर्सिंग और वार्ड बॉय को विदेश में नौकरी दिलाने का लक्ष्य, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
हल्द्वानी बेस अस्पताल की खिड़की से कूदकर फरार हुआ दुष्कर्म का आरोपी किशोर मचा हड़कम्प
उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा 

