UKSSSC कार्यालय पहुंची SIT, पेपर लीक मामले में अधिकारियों से की पूछताछ, रिकॉर्ड भी खंगाले।
देहरादून- विगत 21 सितंबर को UKSSC द्वारा आयोजित कराई गई स्नातक स्तरीय पदों के लिये लिखित प्रतियोगी परीक्षा के प्रश्न पत्रों के फोटो आउट होने के सम्बन्ध में थाना रायपुर पर मु.अ.स – 301/25 धारा 11(1)/11(2)/12(2) उत्तराखंड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम एवं रोकथाम के उपाय) अध्यादेश 2023 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था.अभियोग में निष्पक्ष एवं पारदर्शी विवेचना सुनिश्चित करने के लिये शासन द्वारा उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है, जिसका कार्यक्षेत्र सम्पूर्ण प्रदेश निर्धारित किया गया है।
एसआईटी टीम द्वारा आज UKSSSC के कार्यालय में अधिकारियों/कर्मचारियों से पूछताछ कर उनके रिकार्ड खंगाले गये, इस दौरान टीम द्वारा उपस्थित अधिकारियों से उक्त परीक्षा कें मानकों तथा सुरक्षा के दृष्टिगत की गयी व्यवस्थाओं के समबन्ध में जानकारी कर दस्तावेज तलब किये गये, साथ ही परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी देख रही कम्पनी के पदाधिकारियों से पूछताछ की गई, इसके अतिरिक्त अभियुक्त से जुडे दस्तावेजों व अन्य दस्तावेजों को जल्द से जल्द एसआईटी टीम को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गौला नदी में बहे 17 वर्षीय आदित्य का शव बरामद
हल्द्वानी :दोस्त की बहन को झांसा देकर दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड : शैलेश मटियानी शैक्षिक पुरस्कार से सम्मानित हुए ये 19 शिक्षक
उत्तराखंड में शुरू हुई नंदा देवी की बड़ी जात, कुरुड़ से कैलाश रवाना हुई यात्रा
हल्द्वानी बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण मामला, सुप्रीम कोर्ट में 9 सितंबर को आ सकता है फैसला
उत्तराखंड: पहाड़ी फलों से जैम-चटनी बनाकर आत्मनिर्भर बन रहीं हल्द्वानी की महिलाएं, बड़े शहरों तक पहुंच रहे उत्पाद
31 साल से लटका जमीन का मामला पहुंचा जनसुनवाई में, दीपक रावत ने अफसरों को दिए तत्काल कार्रवाई के निर्देश
CM धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं से कहा- ‘देवभूमि उत्तराखंड आपका अपना घर है’, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत की ताकत
उत्तराखंड: सवा दो साल से अधिसूचना का इंतजार, बिंदुखत्ता में 22वें दिन भी जारी रही पदयात्रा
उत्तराखंड में मदरसों पर धामी सरकार का बड़ा एक्शन, देहरादून में 3 और हल्द्वानी में 2 पर कार्रवाई 

