लालकुआं। हल्दूचौड़ के नाथूपुर चौम्वाल निवासी भुवन चंद्र पांडे के पुत्र हेमंत पांडे जोकि फिल्म पुश्तैनी में सहायक अभिनेता के रूप में अपना किरदार निभा रहे हैं ने पहाड़ की पीड़ा और पलायन का जो सफल मिश्रण किया, जिसके लिए उनकी क्षेत्र में भूरी भूरी प्रशंसा हो रही है, अपने बचपन के मित्र प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता रितिक रोशन के एक्टिंग कोच रहे विनोद रावत के निर्देशन में बनी फिल्म पुश्तैनी में हेमंत पांडे ‘हेमू’ ने विनोद रावत के साथ में सह अभिनेता की भूमिका निभाई है, यह फिल्म अन्य फिल्मों से हटकर पूरी तरह उत्तराखंड के पलायन एवं पहाड़ के दर्द पर आधारित फिल्म है, जिसके 80% सीन पहाड़ में ही फिल्माए गए हैं, वर्तमान में यह फिल्म हल्द्वानी और रुद्रपुर के टॉकीजों के साथ-साथ हल्दुचौड़ के केशव प्लाजा मूवी जॉन सिनेमा हॉल में भी प्रातः 10:30 बजे और शाम 5 बजे दिखाई जा रही है, जिसे देखने भारी संख्या में क्षेत्र के लोग पहुंच रहे हैं, जिन्होंने फिल्म की काफी तारीफ की, और इसे पहाड़ के वास्तविक दर्द को सामने लाने वाली मूवी बताया।
फिल्म में सहायक अभिनेता के रूप में अभिनय कर रहे हेमंत पांडे के दादाजी स्वर्गीय लक्ष्मी दत्त पांडे दुर्गापालपुर परमा के निवासी थे, कुछ वर्ष पूर्व हेमंत के पिता भुवन चंद्र पांडे ने नाथूपुर चौम्वाल हल्दूचौड़ में मकान बनाया, वह इफ्को आंवला में सेवारत थे, जहां से सेवानिवृत होकर अब हल्दूचौड़ क्षेत्र में ही रहते हैं।
भुवन चंद्र पांडे के अनुसार हेमंत ने 13 साल की उम्र में थिएटर से अपनी यात्रा शुरू की थी। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय में हंसराज ड्रामाटिक्स सोसाइटी के अध्यक्ष के रूप में कार्य किया और राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय द्वारा आयोजित कार्यशालाओं में भाग लिया। मुंबई में, उन्होंने अदम्य रंगमंच की स्थापना की, और ‘लासनवाला’ का निर्देशन किया, जिसने मेटा 2017 और थेस्पो थिएटर फेस्टिवल में प्रशंसा अर्जित की। उन्होंने मिस्टर पीयूष मिश्रा के साथ गगन दमामा बाज्यो का भी निर्देशन किया। इसके बाद उन्होंने पुश्तैनी फिल्म में डेब्यू किया, जिसे सिनेमाघरों में आने से पहले एमएएमआई फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित किया गया था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: इस जिले में कल स्कूलों की छुट्टी
सीएम धामी ने तीन जिलों को दी बड़ी सौगात, बिजली, मंदिर और विकास कार्यों के लिए करोड़ों रुपये किए मंजूर
अग्निवीरों को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला, अब मिलेगा ये खास फायदा
उत्तराखंड के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी! हर्रावाला रेलवे स्टेशन का बदला पूरा स्वरूप, अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
रामनगर-देहरादून के बीच जल्द शुरू होगी सीधी एक्सप्रेस ट्रेन
उत्तराखंड की बेटी आरती धरियाल ने रोमानिया में जीता गोल्ड, देश का बढ़ाया मान
देहरादून :(बड़ी खबर) राज्य को पर्वतीय एवं पूर्वाेत्तर राज्यों में मिला प्रथम स्थान जबकि देशभर में ‘फ्रंट रनर’ श्रेणी में मिली जगह
देहरादून में अग्निवीरों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का संवाद, हजारों युवाओं की हो रही उत्साहपूर्ण सहभागिता
उत्तराखंड: यहां करंट लगने से आठवीं के छात्र की मौत 

