- उत्तराखंड के कई हिस्सों में प्री मानसून की बारिश
देहरादून। प्रदेश में रविवार से प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई। देहरादून, मसूरी, गढ़वाल, नैनीताल, पिथौरागढ़, हल्द्वानी समेत पहाड़ और मैदान के कई हिस्सों में बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 27 जून तक प्रदेशभर में बारिश को लेकर पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि रविवार को अल्मोड़ा के भैंसियाछाना में 21 मिलीमीटर, मुक्तेश्वर में 15 मिलीमीटर, हल्द्वानी में आठ, अल्मोड़ा में 6.5, देहरादून में 5.5, रिखणीखाल में पांच, विकासनगर में नौ, नैनीडांडा में 3.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में अगले चार दिन बारिश जारी रहने की संभावना है।
27 तक बरसेंगे बदरा
सिंह ने बताया कि सोमवार से 27 जून तक पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली, नैनीताल, अल्मोड़ा, चंपावत, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, टिहरी, देहरादून, यूएसनगर में हल्की से मध्यम व हरिद्वार में हल्की बारिश के आसार हैं। 40 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। उन्होंने बताया, पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल, चंपावत, टिहरी, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, चमोली और देहरादून जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिंह ने बताया कि मानसून 25 जून के बाद कभी भी उत्तराखंड दस्तक दे सकता है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून: CM धामी ने जनपदीय पुलिस में महिला आरक्षियों के पद बढ़ाकर 2000 किए जाने के प्रस्ताव को दी मंजूरी
देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो अग्निवीरों के 40वीं वाहिनी पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
रुद्रपुर- एसएसपी उधमसिंहनगर अजय गणपति ने किये पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर
देहरादून :(बड़ी खबर) मंत्री रेखा आर्य ने रो रो कर बयां किया अपना उत्पीड़न, पति के खिलाफ FIR
हल्द्वानी की सड़कों के गड्ढे भरने में तेजी लाने के निर्देश, पानी की लीकेज ठीक करने के लिए मिला 2 दिन का समय
BJP के प्रदेश संगठन महामंत्री फणीन्द्रनाथ शर्मा पहुंचे लालकुआं, कार्यकर्ताओं को दिया ये संदेश
उत्तराखंड: अंकिता भंडारी हत्याकांड में SIT की जांच से सजा तक, पुलिस ने साझा की अहम जानकारी
नैनीताल जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, 17 प्रतिष्ठानों पर 3.45 लाख रुपये का अर्थदंड
हल्द्वानी के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स से स्कूलों की किताबों तक, CM धामी ने इतने करोड़ किए मंजूर 
