देहरादून: राजधानी देहरादून में शनिवार शाम हुई तेज बारिश के चलते विजय कॉलोनी की खाला बस्ती में एक सुरक्षा दीवार ढह गई। इस हादसे में तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि एक महिला घायल हो गई। घायल महिला को उपचार के लिए दून अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।

मंत्री गणेश जोशी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और सहायता को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही अन्य संवेदनशील क्षेत्रों का भी तत्काल निरीक्षण कर संभावित खतरे वाले स्थानों पर निगरानी बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के निर्देश दिए।
हादसे के बाद राहत एवं बचाव दलों ने मलबा हटाने का काम शुरू किया और क्षतिग्रस्त मकानों का आकलन किया। देर रात तक प्रशासन की टीमें मौके पर राहत कार्यों में जुटी रहीं।
जिलाधिकारी ने अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाने और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से भूस्खलन और संवेदनशील क्षेत्रों में सावधानी बरतने की अपील की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
