चंपावत: उत्तराखंड के चंपावत जिले में शनिवार को हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसा घटकू मंदिर के पास हुआ…जहां स्कूटी सवार युवक डंपर की चपेट में आ गया। घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने डंपर को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान दीपक जोशी (19) पुत्र मुरलीधर जोशी, निवासी मौराडी के रूप में हुई है। वह चंपावत में स्नातक की पढ़ाई कर रहा था। बताया जा रहा है कि दीपक अपनी बहन के घर कांडा सिमल्टा से वापस चंपावत लौट रहा था।

घटना के दौरान घटकू मंदिर के पास उसकी स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे खनन सामग्री से भरे डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
परिजनों के अनुसार दीपक परिवार का इकलौता बेटा था और तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। उसकी दोनों बड़ी बहनों की शादी हो चुकी है। बेटे की असमय मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
कोतवाल बी.एस. बिष्ट ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं एसडीएम विपिन चंद्र पंत ने कहा कि प्रशासन पूरे मामले की जांच कर रहा है और पीड़ित परिवार को नियमानुसार हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
