हल्द्वानी। एक सप्ताह पूर्व लालकुआं निवासी दो युवकों की सड़क दुर्घटना में हुई मौत के बाद आज देर रात तीनपानी बाईपास पर एक और बड़ी दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। बताया जा रहा है कि तीनपानी फ्लाईओवर में सड़क किनारे खड़े चार युवाओं को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। जिसमें तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार तीन पानी फ्लाईओवर में सड़क के किनारे खड़े चार युवक जिसमें दो गोरापड़ाव दो बेरीपड़ाव के निवासी बताया जा रहा है, सड़क के किनारे खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे। तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने चारों युवकों को बुरी तरह रौंद डाला। जिसके चलते तीन की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चौथा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी ले जाया गया है। घटनास्थल पर ही कुछ युवकों के परिजन आ गए और उन्होंने रो-रो कर बुरा हाल कर दिया। जबकि सभी को एंबुलेंस द्वारा हल्द्वानी ले जाया गया। जिसमें से तीन को मोर्चरी में पहुंचाया गया है। जिन युवकों को कार द्वारा टक्कर मारी गई है उनमें मृतकों में राहुल राजपूत17 वर्ष, आदित्य टम्टा 18, शुभम पुत्र बाबू राम तथा गंभीर रूप से घायल अंशु आर्य बताई जा रहे हैं, जो कि अपनी स्कूटी खड़ी करके सड़क के किनारे खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
