हल्द्वानी के तीनपानी-गौलापार बाईपास फ्लाईओवर पर शनिवार देर रात एक बेकाबू स्कार्पियो ने चार लोगों को कुचल दिया। हादसे में तीन की अस्पताल लाते वक्त जबकि एक की आईसीयू में मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने स्कार्पियो सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
पुलिस को शनिवार रात करीब दस बजे फ्लाईओवर पर हादसे की सूचना मिली। मौके पर 17 वर्षीय राहुल राजपूत पुत्र किशन पाल निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल, 25 वर्षीय शिवम पुत्र बाबूराम गोरापड़ाव, 20 वर्षीय अंश आर्य पुत्र पंकज आर्य निवासी बेरीपड़ाव और 18 वर्षीय आदित्य टम्टा निवासी गोरापड़ाव पड़े मिले। उनके पास ही एक स्कूटी पड़ी थी। बताया जा रहा है कि लालकुआं से आई बेकाबू स्कार्पियो कार ने चारों को कुचल दिया।
पुलिस ने चारों घायालों को गंभीर हालत में डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया। वहां राहुल, शिवम और अंशु को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
आदित्य को गंभीर अवस्था में आईसीयू में भर्ती कराया गया। जहां रात करीब एक बजे उसकी भी मौत हो गई। आदित्य कालाढूंगी थाने में तैनात एसआई महेन्द्र प्रसाद के चचेरे भाई का बेटा है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्कार्पियो सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 

