खटीमा : उत्तराखंड के खटीमा वन रेंज के चकरपुर क्षेत्र में शारदा नहर के पास जंगल में एक वयस्क नर हाथी का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, मृत हाथी की उम्र करीब 20 से 25 वर्ष आंकी जा रही है। हाथी की मौत किस वजह से हुई…इसका पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।

ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार रात इस इलाके में हाथियों का एक झुंड देखा गया था। झुंड ने आसपास के क्षेत्र में नुकसान भी पहुंचाया था। रविवार सुबह लोगों ने खेत के पास हाथी को मृत अवस्था में देखा…जिसके बाद वन विभाग को सूचना दी गई।
वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर सभी जरूरी जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही मौत की असली वजह सामने आएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 
