Rudrapur News- 2 मई को पंतनगर थाना क्षेत्र के छतरपुर में एक युवक की किराए के कमरे में संदिग्ध परस्थितियों में मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने मृतका का बिसरा, घटना स्थल से चावल और दाल के सेंपल फोरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा था। जांच रिपोर्ट में विषाक्त पदार्थ से युवक की मौत होना पाया गया। जिसके बाद थाना पुलिस ने मृतक के दोस्त अभिषेक राना को जहर देने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया की मृतक उसकी मां के खिलाफ अभद्र टिप्पड़ी करता था। 1 मई की रात्रि में मृतक का रूम पार्टनर घर गया हुआ था। उसी रात वह रुद्रपुर छतरपुर उसके कमरे में पहुंचा। इस दौरान देर रात उसने दाल में विषाक्त पदार्थ मिला दिया और पीयूष को खिला दिया जिससे उसकी मौत हो गई। 2 मई की सुबह वह वापस खटीमा लौट आया। पीएम रिपोर्ट में मौत के कारणों का पता ना चलने के बाद पुलिस ने मृतक का बिसरा और मौके से लिए गए खाने के सेंपल विधि विज्ञान केंद्र जांच के लिए भेजे गए थे। पुलिस ने आरोपी को कल खटीमा से गिरफ्तार किया है। मृतक नशे का आदि था और वह सिडकुल की फेक्ट्री में काम करता था।
एसएसपी मंजू नाथ टीसी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया की जहर दे कर पीयूष की हत्या करने के मामले में उसी के दोस्त अभिषक राना को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। आरोपी को न्यायलय में पेश किया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां एसएसपी ने किये 22 इंस्पेक्टर और SI के ट्रांसफर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल यहां पहुंचे गेहूं काटने
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी सरकार ने बांटे दायित्व, 14 नेताओं को मिली नई जिम्मेदारियां
नैनीताल : यहां गुलदार के हमले से महिला की मौत, घर में कोहराम
देहरादून : धामी सरकार में खुलने लगी बीजेपी नेताओं की लॉटरी, इनको मिले दायित्व
हल्द्वानी: शहरी और ग्रामीण इलाकों में शनिवार को इन इलाकों में बटेंगी गैस
उत्तराखंड : पांच जनपदों के लिए कल आरेंज अलर्टगरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना
देहरादून : (बड़ी खबर) आईपीएस अधिकारियों का तबादले
हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र में पर्यटक एवं भारी वाहनों हेतु यातायात/डायवर्जन प्लान
उत्तराखंड : यहां युवक ने खुद को मारी गोली, प्रेम प्रसंग से जुड़ा मामला 
