देहरादून : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूरे होने पर देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में सरसंघचालक मोहन भागवत ने समाज और राष्ट्र निर्माण पर बड़ा संदेश दिया।
उन्होंने कहा कि भेदभाव व्यवस्था से नहीं…बल्कि मन की सोच से पैदा होता है। समाज में बदलाव लाने के लिए शक्ति और संस्कार दोनों जरूरी हैं। उनका कहना था कि सशक्त व्यक्ति से ही सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण होता है।
भागवत ने कहा कि संघ का उद्देश्य किसी से प्रतिस्पर्धा करना नहीं, बल्कि व्यक्ति निर्माण के माध्यम से समाज को संगठित करना है। तकनीक के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि तकनीक साधन है, साध्य नही…इसका उपयोग संयम और अनुशासन से होना चाहिए।
महिलाओं की भागीदारी पर उन्होंने कहा कि देश के विकास में उनकी भूमिका 50 प्रतिशत तक होनी चाहिए। साथ ही पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव पर भी जोर दिया।
कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों के लोग और बड़ी संख्या में स्वयंसेवक मौजूद रहे। कार्यक्रम राष्ट्रगान के साथ संपन्न हुआ।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून से वाराणसी, प्रयागराज और अयोध्या की सीधी उड़ान जल्द! यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी
उत्तराखंड: घर बैठी महिलाएं अब बनेंगी उद्यमी! हल्द्वानी में शुरू हुआ खास ट्रेनिंग प्रोग्राम
उत्तराखंड: सांसद अजय भट्ट की अध्यक्षता में दिशा बैठक, योजनाओं पर सख्त निर्देश
जनगणना-2027: अब घर बैठे करें स्व-गणना, कमिश्नर दीपक रावत की अपील
उत्तराखंड: DM के निर्देश पर छापेमारी, शराब दुकानों पर ओवररेटिंग में लाखों का जुर्माना वसूला 
