Haldwani News- दिल्ली में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के दफ्तर में यशपाल आर्य और संजीव आर्य के कांग्रेस ज्वाइन करने के बाद एआईसीसी के सदस्य और पूर्व मंडी अध्यक्ष सुमित ह्रदयेश ने कहा कि यशपाल आर्या के भाजपा छोड़ कांग्रेस में घर वापसी करने से कांग्रेस को बहुत मजबूती मिलेगी और मुझे व्यक्तिगत रूप से उनके इस फैसले से बहुत खुशी हुयी है। यशपाल आर्या जी प्रदेश के एक कद्दावर नेता है। कांग्रेस उनके मन में बसती है। वे शुरुआती दौर से कांग्रेसी रहे है। उनकी घर वापसी कांग्रेस के मिशन 2022 के लिए शुभ संकेत है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके अनुभव का कांग्रेस को जरूर लाभ मिलेगा।b आज भाजपा को साफ संकेत मिल गया है की भाजपा प्रदेश से जाने वाली है और कांग्रेस आने वाली है।
इस महत्वपूर्ण जोइनिंग के लिए शीर्ष नेतृत्व और प्रांतीय नेतृत्व का सामूहिक प्रयास सफल रहा। सोनिया जी, राहुल जी, केसी वेणुगोपाल जी, देवेंद्र यादव जी, प्रीतम सिंह जी, हरीश रावत जी और गणेश गोदियाल जी सभी बधाई के पात्र है। आज तो शुरुआत हुयी है अभी भाजपा का एक बड़ा खेमा जो साढ़े चार साल की फेल सरकार और लचर व्यवस्था से टूट चुका है रुष्ट हो चुका है वो भी आने को तैयार बैठा है।
मेरी आदरणीय यशपाल जी, संजीव भाई एवं उनके सहयोगियों से आज सुबह बात हुई। मेरे बधाई देने साथ ही हम लोगों ने साथ में संकल्प लिया की हमारा कार्य है प्रदेश में 2022 मे कांग्रेस की सरकार लाना है। मिशन 2022 के लिए एक कड़ी दूसरी कड़ी से जुड़ी है और यही व्यवस्था हमने मिलकर बनानी है। और अफवाह उड़ाने वालो का काम अफवाह उड़ाना है। जितने वर्ष इंदिरा जी ने कांग्रेस की सेवा की शीर्ष नेतृत्व ने उन पर हमेशा भरोसा जताया और इंदिरा जी को भी हमेशा शिर्ष नेतृत्व पर पूरा भरोसा रहा। जहाँ तक मेरा सवाल है मेरी भी वही स्थिति है। मेरा पूर्ण भरोसा शीर्ष और प्रांतीय नेतृत्व पर है वे जो भी करेंगे कांग्रेस और प्रदेश की भलाई के लिए करेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल के रूसी बाईपास पर पर्यटकों का हाई वोल्टेज ड्रामा
ब्रिक्स मंच पर गूंजा उत्तराखंड का आपदा प्रबंधन मॉडल, सिल्क्यारा रेस्क्यू बना मिसाल
उत्तराखंड : यहां 700 किलोमीटर दूर तक पीछा, 25 दिन की मेहनत रंग लाई, पुलिस ने सुलझाया ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री
उत्तराखंड परिवहन विभाग में प्रशासनिक फेरबदल: चार ARTO के तबादले, परिवहन आयुक्त ने तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के दिए निर्देश
उत्तराखंड : जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद विरोधी अभियान में पहाड़ का लाल शहीद
उत्तराखंड: घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में इतने का इजाफा, लगा झटका
गंगा किनारे एक सेल्फी और पलभर में गायब हुआ पर्यटक, परिवार के सामने हुआ दर्दनाक हादसा
लालकुआं : DM के निर्देश पर RTO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, खनन वाहनों की खुली करतूत
उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा संदेश, मिट्टी बचाओ-खेती बचाओ, तभी सुरक्षित होगा भविष्य 

