हल्द्वानी- कुमाऊं के सबसे बड़ा डॉक्टर सुशीला तिवारी अस्पताल लोगों के लिए दिन प्रतिदिन बेहतर उपचार सेवा लेकर नए कीर्तिमान हासिल कर रहा है। इसी तरह आज डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में आज एक नेत्रहीन् महिला का कार्निया का सफलतापूर्वक प्रत्यारोपण किया गया ।
डॉ0 जी0एस तितियाल विभागाध्यक्ष नेत्र रोग विभाग व प्रभारी आई बैंक द्वारा बताया कि डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय के आई बैंक में दिनांक 26 अगस्त शुक्रवार को प्रथम नेत्रदान हुआ था जो 81 वर्षीय तुलसी धानिक निवासी लालडांठ, बिठोरिया के द्वारा किया गया था।
दान किये गये कार्निया का प्रत्यारोपण आज डा० तीतियाल और उनकी टीम ने सफलता पूर्वक किया, लालकुआँ निवासी 81 वर्षीय एक महिला जो दोनो नेत्रों से नेत्र हीन थी उसकी दोनो नेत्रो कि पुतलियाँ खराब थी उसका आज सम्पूर्ण आवश्यक जांचो के उपरांत कार्निया का प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक किया गया।
एक अन्य नेत्र हीन रोगी का भी जल्दी हि कार्निया का प्रत्यारोपण किया जायेगा।
डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में हमारा प्रयास है कि अधिक से अधिक कार्निया का प्रत्यारोपण किया जाये, जिसके लिए हमारी टीम और काउंसलर चिकित्सालय में ईलाज के दौरान जिन रोगियों की मृत्यु हो जाती है उनके परिजनों से उनके नेत्रदान करने हेतु आग्रह कर रहे है ताकि किसी नेत्रहीन व्यक्ति को रोशनी मिल सके और अब आई बैंक में कार्निया प्रत्यारोपण शुरू होने से कुमाऊ क्षेत्र के नेत्रहीन मरीजों को बाहर जाने की आवश्यकता नही पड़ेगी।
डा0 तितियाल ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि नेत्रदान हेतु आगे आयें व अपने परिजनों को नेत्रदान के लिए प्रेरित करे। प्राचार्य डा0 अरूण जोशी ने कहा कि यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है। डा0 जी0एस0 तितियाल और उनकी पूरी टीम बधाई की पात्र है नेत्र रोग विभाग बहुत लम्बे समय से कार्निया प्रत्यारोपण कार्य के लिए प्रयासरत था और जिसमें आज पहली सफलता मिली है ।
नेत्रदान हेतु रजिस्ट्रेशन आई बैंक डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय में किसी भी कार्यदिवस में आकर करें, जिससे अधिक से अधिक लोगों को नेत्र ज्योति मिल सके। कार्निया प्रत्यारोपण करने वाली टीम में डा0 नितिन मेहरोत्रा, डा0 अजय, तथा टैक्निशियन हरगोविन्द मेहरा आदि शामिल थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



देहरादून :(बड़ी खबर) दिल्ली जाकर 3 पूर्व विधायक, पूर्व मेयर, पूर्व ब्लॉक प्रमुख और चैयरमैन सहित 6 बड़े नेता कांग्रेस में शामिल
देहरादून :(बड़ी खबर) खाड़ी देशों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए नया आदेश
उत्तराखंड: कुमाऊं विश्वविद्यालय में पीएचडी प्रवेश शुरू
उत्तराखंड: नोटिस के बाद भी नहीं भरा बिल, UPCL ने मंत्री के भाई के गोदाम की बिजली काटी
उत्तराखंड: फायरिंग कर भाग रहा था आरोपी,पुलिस ने पैर में गोली मारकर दबोचा
उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
उत्तराखंड: गैस संकट से महंगा हुआ खाना, ढाबों-रेस्टोरेंट्स ने बढ़ाए दाम
उत्तराखंड: धामी सरकार ने दी कई बड़ी परियोजनाओं को मंजूरी
हल्द्वानी में नगर निगम की दुकान की छत गिरने से दो मजदूर घायल
नैनीताल :(बड़ी खबर) नैनीताल में गुंडा एक्ट की बड़ी कार्रवाई: 9 आरोपी जिला बदर, 5 को राहत 
